• होम
  • news 461
  • ख़बरें
  • iPhone के साथ चार्जर नहीं देने पर घिरी Apple, चुकाना होगा जुर्माना

iPhone के साथ चार्जर नहीं देने पर घिरी Apple, चुकाना होगा जुर्माना

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी एपल ने लगभग दो वर्ष पहले आईफोन 12 के लॉन्च के साथ चार्जर देना बंद कर दिया था

iPhone के साथ चार्जर नहीं देने पर घिरी Apple, चुकाना होगा जुर्माना

एपल ने लगभग दो वर्ष पहले आईफोन 12 के लॉन्च के साथ चार्जर देना बंद कर दिया था

ख़ास बातें
  • Apple के खिलाफ कंज्यूमर्स और टैक्सपेयर्स ने कानूनी मामला दायर किया था
  • ब्राजील के एक कोर्ट ने कंपनी पर 10 करोड़ BRL का जुर्माना लगाया है
  • कंपनी को आईफोन के साथ चार्जर देने को भी कहा गया है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple को iPhone के नए मॉडल्स के साथ चार्जर नहीं देने पर ब्राजील में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। ब्राजील में  Sao Paulo के एक कोर्ट ने इस वजह से कंपनी पर 10 करोड़  BRL (लगभग 150 करोड़ रुपये) का जुर्मान लगाया है और आईफोन के साथ चार्जर देने को कहा है। 

 Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, Apple के खिलाफ कंज्यूमर्स और टैक्सपेयर्स ने कानूनी मामला दायर किया था। इसमें दावा किया गया था कि कंपनी बिना चार्जर के आईफोन बेचकर मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति का गलत इस्तेमाल कर रही है। कंपना का कहना है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी। कंपनी का कहना है कि कार्बन इमिशन को घटाने के लिए उसने चार्जर देना बंद किया है। पिछले महीने ब्राजील की सरकार ने आईफोन के बॉक्स में चार्जर नहीं देने पर कंपनी पर 1.2 लाख BRL से अधिक (लगभग 18 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया था। ब्राजील सरकार का कहना था कि कस्टमर्स को पूरा प्रोडक्ट नहीं दिया जा रहा। Apple को ब्राजील में चार्जर के बिना आईफोन की बिक्री रोकने का भी आदेश दिया गया था। 

ब्राजील की जस्टिस मिनिस्ट्री ने कंपनी को आईफोन 12 और उसके बाद के ऐसे मॉडल्स की बिक्री रोकने को कहा था कि जिनके बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं है। एपल ने लगभग दो वर्ष पहले आईफोन 12 के लॉन्च के साथ चार्जर देना बंद कर दिया था। कार्बन इमिशन को कम करने की कंपनी की दलील को मिनिस्ट्री ने नहीं माना था। जस्टिस मिनिस्ट्री का कहना था कि इसका कोई प्रमाण नहीं है कि चार्जर नहीं देने से एनवायरमेंट की सुरक्षा हो रही है।

कंपनी ने नई iPhone 14 सीरीज के कुछ मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की पिछले महीने घोषणा की थी। इसे चीन में मैन्युफैक्चरिंग को कम करने की कंपनी की योजना के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने के कारण बहुत सी अमेरिकी कंपनियां चीन में बिजनेस को लेकर अपनी स्ट्रैटेजी बदल रही हैं। Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn के चेन्नई के निकट प्लांट में भारतीय मार्केट के लिए iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन्स की असेंबलिंग शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह यह रिपोर्ट आई थी कि Apple ने पहली बार AirPods और  Beats हेडफोन का प्रोडक्शन भी भारत में करने का फैसला किया है।  


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए14 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज64 जीबी
ओएसआईओएस 14
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »