Xiaomi अगले महीने लॉन्च करेगी बुक स्टाइल वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन

कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप हाइंज हो सकता है जिससे गिरने पर इसकी रेजिस्टेंस की क्षमता बढ़ेगी

Xiaomi अगले महीने लॉन्च करेगी बुक स्टाइल वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन

इसमें दो जून लेंस के साथ Leica ट्यून्ड कैमरा हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • इसकी प्रमुख विशेषता कम वजन और थिकनेस होगी
  • इसे व्हाइट कर्व्ड फ्रेम में लॉन्च किया जा सकता है
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिस्प्ले के नीचे सेल्फी कैमरा मिल सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi Mix Fold 3 को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Xiaomi Mix Fold 2 की जगह ले सकता है। कंपनी के Mix Fold 3 के कुछ स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। 

Xiaomi के प्रेसिडेंट, Lu Weibing ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर Xiaomi Mix Fold 3 को अगले महीने लॉन्च करने की जानकारी दी है। टिप्सटर Ice Universe (@UniverseIce) ने इससे पहले बुक स्टाइल वाले इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने का संकेत दिया था। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि इसे केवल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है और इसका अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च नहीं होगा। 

कुछ रिपोर्ट्स में Xiaomi Mix Fold 3 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का संकेत दिया गया है। इसकी प्रमुख विशेषता कम वजन और थिकनेस होगी। Xiaomi Mix Fold 2 को फोल्ड करने पर थिकनेस 11.2 mm की है। कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप हाइंज हो सकता है जिससे गिरने पर इसकी रेजिस्टेंस की क्षमता बढ़ेगी। इसे व्हाइट कर्व्ड फ्रेम में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें दो जून लेंस के साथ Leica ट्यून्ड कैमरा हो सकते हैं। इसके डिस्प्ले के नीचे सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसका बाहरी पैनल 6.5 इंच और इंटरनल डिस्प्ले 8.02 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) का हो सकता है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 16 GB का LPDDDR5x RAM और 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की बैटरी 4,800 mAh की हो सकती है जो 120 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हाल ही में कंपनी ने Xiaomi Civi 3 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में डुअल सेल्फी कैमरा है। इसमें MediaTek Dimensity 8200 SoC के साथ 4500 mAh की बैटरी है। इसका 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले 2,400 x 1,080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज दी गई है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.02 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन2160x1914 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »