Xiaomi Mix Fold 3 लॉन्च, 5 कैमरे के साथ लुक है Samsung Galaxy Z Fold 5 जैसा

Xiaomi Mix Fold 3 में 8.03-इंच की E6 OLED फोल्डेबल स्क्रीन है, जिसका 2K रेजोल्यूशन है। यह डिस्प्ले UTG प्रोटेक्शन के साथ आती है।

Xiaomi Mix Fold 3 लॉन्च, 5 कैमरे के साथ लुक है Samsung Galaxy Z Fold 5 जैसा

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mix Fold 3 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mix Fold 3 में 8.03-इंच की E6 OLED फोल्डेबल स्क्रीन है।
  • Xiaomi Mix Fold 3 में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX800 प्राइमरी कैमरा है।
  • Xiaomi Mix Fold 3 में 4,800mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Xiaomi ने अपना थर्ड-जनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi Mix Fold 3 चीन में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Mix Fold 3 चौथा हॉरिजॉन्टल फोन है जो टैबलेट बन जाता है। यह फिलहाल फोल्ड होने पर दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल हैंडसेट है। इस मामले में यह Honor Magic V2 को भी मात देता है। यह Leica ट्यून्ड कैमरा सिस्टम के साथ आता है। यह फोल्डेबल नए हिंज और नए डिजाइन के साथ लाया गया है। आइए शाओमी मिक्स फोल्ड 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi Mix Fold 3 की कीमत और उपलब्धता


Xiaomi Mix Fold 3 के 12GB + 256GB वेरिएंट की चीन में कीमत ¥8,999 (लगभग 1,03,225 रुपये) है। वहीं 16GB + 512GB वेरिएंट चीन में ¥9,999 (लगभग 1,14,463  रुपये) में उपलब्ध है। इसके अलावा 16GB + 1TB वेरिएंट को चीन में ¥10,999 (लगभग 1,26,117 रुपये) में खरीदा जा सकता है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन चीन में प्री-आर्डर के लिए 16 अगस्त से उपलब्ध होगा।


Xiaomi Mix Fold 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi Mix Fold 3 में 8.03-इंच की E6 OLED फोल्डेबल स्क्रीन है, जिसका 2K रेजोल्यूशन है। यह डिस्प्ले UTG प्रोटेक्शन के साथ आती है। वहीं इसमें 6.56 इंच की FHD+ एक्सटर्नल डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 FHD+ है। यह डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आती है। दोनों डिस्प्ले में E6 मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है और 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट करती हैं। इन दोनों डिस्प्ले की अधिकतम पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स और ग्लोबल ब्राइटनेस लेवल 1300 निट्स तक है। ये स्मार्टफोन ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 फोल्ड पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX800 प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 10 मेगापिक्सल का 3.2x टेलीफोटो शूटर और 10 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप स्नैपर दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।  यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट के साथ आता है। स्टोरेज के लिए यह फोन LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट करता है। इस फोन में 4,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Xiaomi Mix Fold 3 का लुक काफी हद तक कुछ बदलावों के साथ Mix Fold 2 जैसा ही है। इसका रेक्टैंग्युलर कैमरा आइलैंड अब अधिक बड़ा है क्योंकि इसमें 3 की जगह 4 लेंस दिए गए हैं। अनफोल्ड होने पर फोन की मोटाई 5.26mm और फोल्ड होने पर 10.96mm हो जाती है। इसमें नया वॉटरड्राप हिंज दिया गया है जो पिछले मॉडल से ज्यादा ड्यूरेबल है। यह 5 लाख बार फोल्ड किया जा सकता है। हिंज डिस्प्ले को 45°-135° के ऐंग्लस पर भी स्टिल रखता है।  

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.02 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2160x1914 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.02 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन2160x1914 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »