शाओमी रेडमी 4ए आज अमेज़न इंडिया पर मिलेगा

शाओमी रेडमी 4ए आज अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है
  • यह फोन आज अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • डार्क ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में रेडमी 4ए आज अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
विज्ञापन
शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन गुरुवार को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन आज अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे मिलेगा। रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले रेडमी 4ए की बिक्री हर गुरुवार को होती है।  स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से शाओमी का यह स्मार्टफोन एक शानदार डिवाइस है। बता दें कि, पहले की तरह ही यह फोन गुरुवार को होने वाली सेल में भी डार्क ग्रे और गोल्ड कलर में मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि मीडॉटकॉम पर रेडमी 4ए (रिव्यू) के लिए 5 मई यानी शुक्रवार को प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा।

शाओमी, अमेज़न इंडिया से रेडमी 4ए खरीदने वाले ग्राहकों को आइडिया 343 रुपये में 28 जीबी 4जी डेटा और अनलिमिटेड कॉल का ऑफर दे रही है। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। 28 दिन के बाद ग्राहक 343 रुपये में ही एक बार फिर इन सभी फायदों को ले सकते हैं। यह ऑफर 30 जून 2017 तक चलेगा। इसके अलावा किंडल बुक्स के लिए 200 प्रमोशन क्रेडिट भी मिलेंगे। रेडमी 4ए का ओरिजिनल मी केस भी 399 रुपये की जगह 349 रुपये में मिलेगा। और मी बेसिक इन-ईयर ईयरफोन भी 599 रुपये में उपलब्ध होंगे।


शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

(पढ़ेंः शाओमी रेडमी 4ए का रिव्यू)

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3120 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. पासवर्ड भूले गए? घबराएं नहीं, Google लाई 'सेल्फी वीडियो' फीचर, पासवर्ड भूलने पर भी चुटकी में होगा लॉगिन, जानें कैसे
  4. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  5. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  6. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  7. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  8. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  9. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  10. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »