• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!

Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!

फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। फोन LYTIA कैमरा से लैस होगा।

Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!

Motorola Signature 27 के भारतीय वेरिएंट में Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट जेनरेशन चिपसेट का खुलासा हुआ है।

ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट जेनरेशन चिपसेट होगा।
  • फोन LYTIA कैमरा से लैस होगा।
  • फोन में कई AI फीचर्स का समावेश देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। फोन के लॉन्च से पहले इसकी माइक्रोसाइट कंपनी ने लाइव कर दी है। माइक्रोसाइट लाइव होना बताता है कि फोन का लॉन्च काफी नजदीक है। माइक्रोसाइट पर फोन के कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस भी लाइव हो गए हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट जेनरेशन चिपसेट का खुलासा हुआ है। इसी के साथ इसमें 3D वैपर चैम्बर मिलने वाला है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। फोन LYTIA कैमरा से लैस होगा। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इसके अन्य खास फीचर्स। 

Motorola Signature 27 launch in India

Motorola Signature 27 का लॉन्च भारत में जल्द ही होने जा रहा है। इसका संकेत फोन के लॉन्च से पहले लाइव हुई माइक्रोसाइट से मिल जाता है। Motorola Signature 27 भारतीय वेरिएंट के अहम स्पेसिफिकेशंस यहां से पता चलते हैं। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट होगा। इसमें डायमंड इन्फ्यूज्ड थर्मल जैल के साथ 3D वेपर चैम्बर दिया गया है। 

फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी रिवील किए गए हैं। इसमें 50MP का Sony LYTIA कैमरा दिया गया है। फोन में कई AI फीचर्स का समावेश देखने को मिलेगा। फोन कंपनी ने एक मजबूत बॉडी में पेश करने का इशारा दिया है। इसमें एरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम के साथ ही ग्लास सिरेमिक मैटिरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फोन में बेहतरीन ऑडियो सपोर्ट देखने को मिलेगा। जिसके लिए कंपनी इसमें Bang & Olufsen ट्यून्ड ऑडियो देने जा रही है। 

Motorola Signature 27 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में सिंतबर के अंत में पेश किया था। फोन के ग्लोबल वेरिएंट में भी वही स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं जो ऊपर बताए गए हैं। फोन में कर्व्ड किनारों वाला एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है। पीछे कैमरा मॉड्यूल में सिरेमिक और ब्रश्ड एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है। इसे PANTONE Coal Smoke और PANTONE Capulet Olive रंगों में पेश किया गया है। Coal Smoke वेरिएंट में Tactical Weave टेक्सचर मिलता है, जबकि Capulet Olive में कपड़े जैसी बनावट दी गई है। भारतीय वेरिएंट जल्द ही मार्केट में पेश होने वाला है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »