टीवी में साउंड के लिए 40W आउटपुट वाले स्पीकर लगे हैं। यह 2.2 चैनल सिस्टम से लैस है।
Photo Credit: LG
यह कंपनी का 115 इंच का टीवी है जो QNED evo AI Mini LED TV के नाम से पेश किया गया है।
LG Electronics की ओर से भारत में नया स्मार्ट टीवी लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का 115 इंच का टीवी है जो QNED evo AI Mini LED TV के नाम से पेश किया गया है। इसका मॉडल नम्बर 115QNED90BL है जो इस सीरीज का सबसे बड़ा टीवी है। प्रोसेसिंग के लिए टीवी में Alpha 8 AI प्रोसेसर लगा है जो कि 4K Gen3 चिप के रूप में आता है। यह webOS 26 पर ऑपरेट करता है। टीवी में साउंड के लिए 40W आउटपुट वाले स्पीकर लगे हैं। इसके अलावा इसमें ऑटो ब्राइटनेस कंट्रोल मिल जाता है। टीवी में एक फिल्म मेकर मोड दिया गया है। यह HDR को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
LG QNED evo AI Mini LED TV में 115 इंच बड़ा डिस्प्ले मिलता है। यह 4K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। टीवी में 3,840 × 2,160 पिक्सल का सपोर्ट है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 100% कलर वॉल्यूम सर्टिफिकेशन दिया गया है। पिक्चर संबंधित फीचर्स में टीवी के अंदर अल्ट्रा डिमिंग सपोर्ट है। इसमें 4K AI अपस्केलिंग भी है। टीवी AI आधारित कई फीचर्स को सपोर्ट करता है जिनमें AI Picture Pro, AI HDR Remastering, AI Genre Selection भी शामिल है। प्रोसेसिंग के लिए टीवी में Alpha 8 AI प्रोसेसर लगा है जो कि 4K Gen3 चिप के रूप में आता है।
इसके अलावा इसमें ऑटो ब्राइटनेस कंट्रोल मिल जाता है। टीवी में एक फिल्म मेकर मोड दिया गया है। यह HDR को सपोर्ट करता है। साथ ही Dolby Vision, HLG सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। यह webOS 26 पर ऑपरेट करता है। टीवी में साउंड के लिए 40W आउटपुट वाले स्पीकर लगे हैं। यह 2.2 चैनल सिस्टम से लैस है। स्पीकर डाउन फायरिंग पोजीशन में लगे हैं। ऑडियो को बेहतर बनाने के लिए इसमें Dolby Atmos, Alpha 8 AI Sound Pro का सपोर्ट भी दिया गया है।
कंपनी ने टीवी को अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। LG 115-inch QNED evo AI Mini LED TV की भारत में कीमत 14,99,990 रुपये बताई गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999