Xiaomi ने अपनी दूसरी दिवाली विथ मी सेल का आगाज़ कर दिया है। शाओमी की वेबसाइट पर चल रही इस सेल में मोबाइल, स्मार्ट टीवी और अन्य एक्सेसरी प्रोडक्ट को छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है।
Xiaomi India ने 'दिवाली विथ मी' फेस्टिवल सेल का ऐलान किया है। यह सेल 23 अक्टूबर, मंगलवार से शुरू होगी और 25 अक्टूबर, गुरुवार तक चलेगी। यह सेल शाओमी की अपनी वेबसाइट Mi.com पर आयोजित होगी।
शाओमी मंगलवार को अपने कुछ प्रोडक्ट बिक्री के लिए उतारने जा रही है। कंपनी कल रेडमी 5 को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न व मी.कॉम पर दोपहर 12 बजे उपलब्ध करवाएगी।
शाओमी रेडमी 4ए (रिव्यू) गुरुवार को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि देश में इस स्मार्टफोन को हर हफ्ते इसी दिन सेल का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार थोड़ा फर्क है। आज रेडमी 4ए के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, मीडॉटकॉम, पेटीएम मॉल और टाटा क्लिक पर उपलब्ध कराया जाएगा।
आज शुक्रवार है, यानी एक बार फिर शाओमी के तीनों बजट स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। शाओमी रेडमी 4ए, रेडमी 4 और रेडमी नोट 4 की प्री-बुकिंग मीडॉटकॉम के जरिए 12 बजे की जा सकेगी। इसके अलावा Xiaomi Redmi Note 4 भी आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।
शाओमी के लोकप्रिय स्मार्टफोन में शुमार रेडमी 4ए की बिक्री गुरुवार को अमेज़न इंडिया पर होगी। चीनी कंपनी अपने शाओमी रेडमी 4ए को अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराएगी।
सस्ते दाम में अच्छा फोन की खरीदने की चाहत रखते हैं तो आज दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया पर जाना मत भूलिए। गुरुवार को दोपहर 12 बजे Xiaomi Redmi 4A बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
शाओमी अपने रेडमी 4, रेडमी नोट 4 और रेडमी 4ए स्मार्टफोन को शुक्रवार को मीडॉटकॉम पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराएगी। शाओमी के प्री-ऑर्डर सिस्टम की शुरुआत मार्च में हुई थी। इस प्रक्रिया के तहत ग्राहकों को हर सप्ताह होने वाली फ्लैश सेल में कतार में लगे बिना ही स्मार्टफोन खरीदने की गारंटी दी जाती है।
शाओमी रेडमी 4ए (रिव्यू) स्मार्टफोन गुरुवार को अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी 4ए की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। शाओमी रेडमी 4ए की कीमत भारत में 5,999 रुपये है। शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च हुआ था। शानदार स्पेसिफिकेशन वाला यह बजट स्मार्टफोन चीन में शाओमी रेडमी 4 और शाओमी रेडमी 4 प्राइम के साथ नवंबर में लॉन्च हुआ था।
शाओमी ने हर शुक्रवार की तरह 2 जून को भी शाओमी रेडमी 4 और शाओमी रेडमी 4ए को मी डॉट कॉम पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर व्यवस्था की शुरुआत मार्च महीने में की थी।
शाओमी अपने रेडमी नोट 4 और रेडमी 4ए स्मार्टफोन शुक्रवार को कंपनी की वेबसाइट मीडॉटकॉम पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराएगी। प्री-ऑर्डर की शुरुआत 12 बजे से होगी। और गाहकों को बिना फ्लैश सेल का इंतज़ार किए बिना ही स्मार्टफोन खरीदने की गारंटी मिल रही है।
हर बार की तरह, शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन गुरुवार को बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। बहरहाल, इस बार अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल शुरू हो चुकी है और ई-कॉमर्स वेबसाइट आज यह स्मार्टफोन सिर्फ अमेज़न प्राइम सब्सक्राइबर के लिए ही उपलब्ध कराएगी। यह फोन 5,999 रुपये में मिलेगा।