Xiaomi Redmi 4A का ज़्यादा रैम व स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च

Xiaomi Redmi 4A को इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। यह फोन तब से अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर फ्लैश सेल के ज़रिए बिकता रहा है। अब शाओमी इंडिया ने रेडमी 4ए के एक नए 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च करने का ऐलान किया है।

Xiaomi Redmi 4A का ज़्यादा रैम व स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 4A को इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। यह फोन तब से अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर फ्लैश सेल के ज़रिए बिकता रहा है। अब शाओमी इंडिया ने रेडमी 4ए के एक नए 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च करने का ऐलान किया है। रेडमी 4ए का नया 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। जबकि ओरिजिनल 2 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये थी।


शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने भी ट्वीट किया कि शाओमी रेडमी 4ए का 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 31 अगस्त से मीडॉटकॉम समेत कई दूसरी ई-कॉमर्स साइट पर मिलेगा। यह फोन फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया, पेटीएम और टाटा क्लिक और मी होम पर उपलब्ध होगा। नए वेरिएंट के बाकी सभी स्पेसिफिकेशन ओरिजिनल वेरिएंट वाले ही हैं।

शाओमी रेडमी 4ए के स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 3 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

(पढ़ें: शाओमी रेडमी 4ए का रिव्यू)

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3120 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi india, Xiaomi redmi 4a, Xiaomi redmi 4a launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 सबसे सस्ता खरीदें! ₹11 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां मिल रही डील
  2. ₹10 हजार तक महंगे हो गए iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 जैसे धांसू फोन!
  3. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  4. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  5. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  7. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  8. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  9. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »