• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी मी 6 बुधवार को होगा लॉन्च: कीमत, स्पेसिफिकेशन व फ़ीचर से जुड़ी हर जानकारी

शाओमी मी 6 बुधवार को होगा लॉन्च: कीमत, स्पेसिफिकेशन व फ़ीचर से जुड़ी हर जानकारी

शाओमी मी 6 बुधवार को होगा लॉन्च: कीमत, स्पेसिफिकेशन व फ़ीचर से जुड़ी हर जानकारी
विज्ञापन
शाओमी, बीजिंग में 19 अप्रैल को यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉडी जिम्नेशियम में अपना शाओमी मी 6 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले, इस डिवाइस को लेकर लीक में कई बार जानकारी सामने आ चुकी है। इसके अलावा कंपनी द्वारा भी आने वाले फोन के स्पेसिफिकेशन की पुष्टि की गई है। फ्लैगशिप डिवाइस में डुअल रियर कैमरा, पतले बेज़ेल और 6 जीबी रैम दिया जा सकता है। इसके अलावा इस डिवाइस के साथ एक बड़ा शाओमी मी 6 प्लस वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है।

कीमत
शाओमी मी 6 को कथित तौर पर 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट में क्रमशः 2,199 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) और 2,599 चीनी युआन (करीब 24,300 रुपये)  में पेश किया जा सकता है। वहीं, बड़े शाओमी मी 6 प्लस को 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट में  लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। इनकी कीमत क्रमशः 2,699 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये), 3,099 चीनी युआन (करीब 28,990 रुपये) और 3,699 चीनी युआन (करीब 34,600 रुपये) होगी।

डिज़ाइन
शाओमी मी 6 स्मार्टफोन की तस्वीरें भी कई बार लीक हो चुकीं हैं। लेकिन अब ऑनलाइन लीक हुईं नई तस्वीरों में हैंडसेट का अगला व पिछला हिस्सा देखा जा सकता है। वीबो पर लीक हुए स्केच से फोन में डुअल कैमरा सेटअप का पता चलता है, कंपनी भी इसकी जानकारी पहले दे चुकी है। फोन में रियर पर चैम्फर्ड किनारे और अगले हिस्से पर पतले बेज़ेल दिए जा सकते हैं। फोन में अगले हिस्से पर होम बटन है और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर को इंटीग्रेट किया जा सकता है। वीबो पर लीक हुईं दूसरी तस्वीरों से खुलासा होता है कि डिवाइस में दांयीं तरफ पावर और वॉल्यूम बपटन होंगे जबकि नीचे की तरफ डुअल स्पीकर दिए जाएंगे। तस्वीरों में डिवाइस में नीचे की तरफ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी देखा जा सकता है।
 
mi6

 स्पेसिफिकेशन
शाओमी मी 6 की सबसे अहम ख़ासियत बताई जा रही है इसमें दिया जाने वाला लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर। इसे शाओमी मी 5 का एक बड़ा अपग्रेड बताया जा रहा है। और इसके एक प्रीमियम वेरिएंट में डुअल एज कर्व्ड डिस्प्ले होने का खुलासा भी हुआ है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, शाओमी मी 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आधारित मीयूआई के अभी तक रिलीज़ नहीं हुए लेटेस्ट वर्ज़न पर चलेगा। इसमें 5.1 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल)  डिस्प्ले होगा। शाओमी ने पुष्टि की है कि इस फोन में 6 जीबी रैम होगा। हालांकि, यह फोन ऊपर बताए गए विभिन्न रैम व स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो मी 6 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इस फोन में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा। फ्रंट कैमरा भी 4के रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आएगा।  

इस बीच, मी 6 प्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एक क्वाड एचडी 2के ओलेड डिस्प्ले होने का पता चला है जो डुअल कर्व्ड एज और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। जबकि मी 6 में एक फ्लैट डिस्प्ले होगा। इन दोनों फ्लैगशिप में फास्ट चार्जिंग के लिए क्वालकॉम की क्विक चार्ज 4.0 टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। मी 6 प्लस स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.15 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3350 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »