• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी मी 6 में होगा 6 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा, लॉन्च से पहले टीज़र जारी

शाओमी मी 6 में होगा 6 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा, लॉन्च से पहले टीज़र जारी

शाओमी मी 6 में होगा 6 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा, लॉन्च से पहले टीज़र जारी
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 6 बुधवार को लॉन्च होगा
  • इस स्मार्टफोन की बिक्री सबसे पहले चीन में शुरू होने की उम्मीद है
  • मी 6 में मी 5 की तुलना में कई सुधार किए जाएंगे
विज्ञापन
शाओमी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 6 को बुधवार चीन के बीजिंग में होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी ने फोन को सुर्खियों में बनाए रखने के इरादे से आने वाले मी 6 का टीज़र जारी किया है। लेटेस्ट टीज़र से पता चलता है कि मी 6 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप और 6 जीबी रैम दिया जाएगा।

कंपनी ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें ''666'' नंबर देखा जा सकता है। इससे आने वाले डिवाइस में 6 जीबी रैम होने का संकेत मिलता है। इसके अलावा, इससे पता चलता है कि मी 6 में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप होगा।

पहले आईं रिपोर्ट के अनुसार, मी 6 के होम बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट होगा। यह फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए आईपी68 सर्टिफिकेट के साथ आएगा। इसके अलावा नए मी 6 में चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिये जाने की उम्मीद है।

शाओमी मी 6 को लेकर पिछले कई हफ्तों से ख़बरें हैं और इस फोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित मीयूआई पर चलने का पता चला है। इस फोन में 5.1 इंच फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है और यह फोन 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा।

इसके अलावा कंपनी द्वारा क्वाड एचडी डिसस्प्ले वाले मी 6 प्लस को पेश किया जा सकता है। इसमें डुअल कर्व्ड एज होंगे। इस हैंडसेट में 64 जीबी या 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। कैमरे की बात करें तो शाओमी मी 6 में 12 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा होगा जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। वहीं इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

इससे पहले, मी 6 के टीज़र में एक टैगलाइन दी गई थी। टीज़र में लिखा था, "आपने 203 दिनों का इंतज़ार किया, हमने सात साल का।"  चीनी कंपनी द्वारा इसी इवेंट में मी 6 के साथ मी 6 प्लस लॉन्च किया जा सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.15 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3350 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »