शाओमी मी 6 को 19 अप्रैल को लॉन्च किए जाने से पहले टीज़र ज़ारी

शाओमी मी 6 को 19 अप्रैल को लॉन्च किए जाने से पहले टीज़र ज़ारी
ख़ास बातें
  • लॉन्च से पहले शाओमी मी 6 के बारे में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं
  • स्पेसिफिकेशन और कीमत को लेकर तरह-तरह दावे किए जा चुके हैं
  • इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगी
विज्ञापन
कयासों के लंबे दौर के बाद शाओमी ने साफ कर दिया है कि उसका फ्लैगशिप शाओमी मी 6 स्मार्टफोन 19 अप्रैल को लॉन्च होगा। शाओमी मी 6 स्मार्टफोन को 19 अप्रैल को चीन की राजधानी बीजिंग में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी जिमनैज़ियम में पेश किया जाएगा। शाओमी के लॉन्च इवेंट में हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता का खुलासा किया जाएगा। शाओमी ने अब अपनी चीनी वेबसाइट पर एक टीज़र जारी किया है जिससे शाओमी मी 6 के जल्द ही आने की पुष्टि हुई है।

टीज़र में लिखा है, "आपने 203 दिनों का इंतज़ार किया, हमने सात साल का।" इस टीज़र से हैंडसेट के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, सिर्फ लॉन्च तारीख की एक बार और पुष्टि हुई है।

लॉन्च से पहले शाओमी मी 6 के बारे में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। स्पेसिफिकेशन और कीमत को लेकर तरह-तरह दावे किए जा चुके हैं। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगी। बताया गया है कि मी 6 कई मामले में शाओमी मी 5 का अपग्रेड होगा। इसमें डुअल-कर्व्ड एज डिस्प्ले होने की संभावना है, कम से कम प्रीमियम वेरिएंट में।

सोशल मीडिया साइट से हैंडसेट की कीमत के बारे में भी जानकारी मिली है। शाओमी मी 6 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 2,199 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) और 2,599 चीनी युआन (करीब 24,300 रुपये) होगी। वहीं, शाओमी मी 6 प्लस के तीन वेरिएंट होंगे- 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। इन वेरिएंट की कीमत क्रमशः 2,699 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये), 3,099 चीनी युआन (करीब 28,990 रुपये) और 3,699 चीनी युआन (करीब 34,600 रुपये) होगी। गौर करने वाली बात है कि पिछले महीने कीमत और स्टोरेज को लेकर थोड़े अलग दावे किए गए थे।

शाओमी मी 6 में 5.1 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट होगा। कैमरे के तौर पर फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। इसमें मौज़ूद 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी 4के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम रहेगा।

दूसरी तरफ, शाओमी मी 6 प्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में क्वाड एचडी 2के ओलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसके अलावा डुअल रियर कैमरा दिए जाने की संभावना है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  2. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  3. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  4. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  5. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  6. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  7. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  8. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  9. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  10. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »