• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी मी 6 के स्पेसिफिकेशन फिर हुए लीक, बेंचमार्क लिस्टिंग से खुलासा

शाओमी मी 6 के स्पेसिफिकेशन फिर हुए लीक, बेंचमार्क लिस्टिंग से खुलासा

शाओमी मी 6 के स्पेसिफिकेशन फिर हुए लीक, बेंचमार्क लिस्टिंग से खुलासा
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 6 को गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है
  • इस फोन ने सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8+ से ज़्यादा स्कोर किया
  • इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है
विज्ञापन
शाओमी मी 6 की कथित तस्वीर लीक होने के बाद, अब आने वाले शाओमी मी 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर देखा गया है। बेंचमार्क पर हुई लिस्टिंग के परिणाम से पता चलता है कि फोन कितना दमदार है। और गीकबेंच पर कथित सिंगल-कोर व मल्टी-कोर परिणाम से जानकारी मिलती है कि मी 6 के एक बेहद दमदार डिवाइस हो सकता है।

गीकबेंच के मुताबिक, मी 6 में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ एड्रेनो 540 जीपीयू और 6 जीबी रैम होगा। लिस्टिंग में इस फोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का पता चला है। और इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन पहले भी लीक हो चुके हैं।

शाओमी मी 6 ने गीकबेंच पर सिंगल-कोर परिणाम में 2006 जबकि मल्टी-कोर में 6483 स्कोर किया। ये स्कोर गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ से भी ज़्यादा हैं। याद दिला दें कि गैलेक्सी एस8 ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर में क्रमशः 1916 और 6011 स्कोर किया था। वहीं गैलेक्सी एस8+ ने सिंगल-कर और मल्टी-कोर में क्रमशः 1929 और 6084 स्कोर किया। इससे संकेत मिलते हैं कि मी 6 एक दमदार डिवाइस होगा। हालांकि, यह सब फाइनल प्रोडक्ट के आने पर निर्भर करेगा।

शाओमी मी 6 स्मार्टफोन 19 अप्रैल को लॉन्च होगा। और इसकी कीमत व स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, शाओमी मी 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.1 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। इस डिवाइस के 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आने का खुलासा हुआ है। कैमरे की बात करें तो मी 6 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस बीच, मी 6 प्लस फ्लैगशिप डिवाइस में एक क्वाड एचडी 2के ओलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसके किनारे डुअल कर्व्ड होंगे और यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। जबकि मी6 में एक फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इन दोनों फ्लैगशिप डिवाइस में क्वालकॉम की क्विक चार्ज 4.0 टेक्नोलॉजी हो सकती है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। मी 6 प्लस स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

शाओमी मी 6 को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में क्रमशः 2,199 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) और 2,599 चीनी युआन (करीब 24,300 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं बड़े शाओमी मी 6 प्लस को 6 जीबी रैम + 64 जीबी, 6 जीबी रैम + 128 जीबी, 6 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इनकी कीमत क्रमशः 2,699 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये), 3,099 चीनी युआन (करीब 28,990 रुपये) और 3,699 चीनी युआन (करीब 34,600 रुपये) हो सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले5.15 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3350 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  2. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  4. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  6. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  7. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  8. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  9. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  10. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »