Xiaomi Mi 6 का सस्ता वेरिएंट आया, 4 जीबी रैम हैं इसमें

चीनी कंपनी शाओमी ने इस साल अप्रैल महीने में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 6 को लॉन्च किया था। चीनी मार्केट में लॉन्च किए गए शाओमी मी 6 के दो वेरिएंट पेश किए गए थे। अब कंपनी ने मी 6 स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मार्केट में उतारा है।

Xiaomi Mi 6 का सस्ता वेरिएंट आया, 4 जीबी रैम हैं इसमें
ख़ास बातें
  • अप्रैल महीने में फ्लैगशिप शाओमी मी 6 हुआ था लॉन्च
  • चीनी मार्केट में लॉन्च किए गए शाओमी मी 6 के दो वेरिएंट पेश किए गए थे
  • नया 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला है
विज्ञापन
चीनी कंपनी शाओमी ने इस साल अप्रैल महीने में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 6 को लॉन्च किया था। चीनी मार्केट में लॉन्च किए गए शाओमी मी 6 के दो वेरिएंट पेश किए गए थे। एक 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट था तो दूसरा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला। अब कंपनी ने मी 6 स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मार्केट में उतारा है।

शाओमी मी 6 के नए 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2299 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपये) में लॉन्च किया है। याद रहे कि फोन का  6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 23,500 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,899 चीनी युआन (करीब 27,000 रुपये) में मिलता है। अफसोस कि शाओमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अब तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है।

शाओमी मी 6 के नए वेरिएंट के अन्य स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो साफ है कि कंपनी ने रैम और स्टोरेज के अलावा कोई बदलाव नहीं किया है। इस फोन के भी अहम खासियतों में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप हैं।

Xiaomi Mi 6 में कंपनी ने 5.15 इंच का डिस्प्ले दिया है। फोन 3डी ग्लास फ़ीचर से लैस है जो फोन को प्रीमियम एहसास देता है। फोन के किनारे स्टेनलेस स्टील के बने हैं। हैंडसेट में 2.45 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर फ्रंट पैनल पर ग्लास के नीचे मौज़ूद है। कंपनी ने दावा किया है कि शाओमी मी 6 पर चोट या खरोंच का असर आसानी से नहीं पड़ेगा। और यह मामूली पानी के छीटों से खराब नहीं होगा।

शाओमी मी 6 में पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे होंगे। आईफोन 7 प्लस की तरह इस फोन में 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस वाला है और दूसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है। कनेक्टिविटी की बात करें तो शाओमी मी 6 हैंडसेट 4जी+ नेटवर्क को सपोर्ट करता है। हैंडसेट की बैटरी 3350 एमएएच की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.15 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3350 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »