• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी मी 6 की नई तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक, तीन कलर वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च

शाओमी मी 6 की नई तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक, तीन कलर वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च

शाओमी मी 6 की नई तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक, तीन कलर वेरिएंट में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी बुधवार को चीन की राजधानी बीजिंग में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 6 के लिए एक लॉन्च इवेंट का आयोजन कर रही है। अब, लॉन्च से चंद घंटे पहले ही चीन में मी 6 की आधिकारिक तस्वीरें चीन में लीक हो गईं हैं। इन नई लीक तस्वीरों से हैंडसेट को व्हाइट, ब्लैक और पर्पल कलर वेरिएंट में लॉन्च करने का खुलासा हुआ है।

इन लीक तस्वीरों से शाओमी मी 6 में 'डबल ग्लास सेंडविच' डिज़ाइन होने का पता चला है। इसके अलावा शाओमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा होने की भी पुष्टि हु है। लॉन्च से पहले जीएफएक्स बेंच की लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा होने का खुलासा हुआ है। रियर कैमरे से यूएचडी वीडियो रिकॉॉर्डिंग की जा सकेगी। इके अलावा स्क्रीन पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास के नीचे ही एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, शाओमी मी 6 को जीएफएक्सबेंच पर भी देखे जाने की भी ख़बर है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में रियर पर 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा होने की उम्मीद है। इस लिस्टिंग से फोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा होता है। इस फोन में 5.1 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू दिया जा सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, रैम व स्टोरेज की बात करें तो फोन को 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 5 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं लिस्टिंग से शाओमी मी 6 में एक 8 मेगापिक्सल का सेंसर होने का भी पता चला है।

लॉन्च से पहले शाओमी मी 6 के स्पेसिफिकेशन के कई बार लीक हो चुके हैं। और कंपनी के टीज़र से साफ हो गया है कि इसमें डुअल रियर कैमरे के साथ 6 जीबी रैम होगा।

लीक के मुताबिक, शाओमी मी 6 को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में क्रमशः 2,199 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) और 2,599 चीनी युआन (करीब 24,300 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, बड़े शाओमी मी 6 प्लस को 6 जीबी रैम + 64 जीबी, 6 जीबी रैम + 128 जीबी, 6 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इनकी कीमत क्रमशः 2,699 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये), 3,099 चीनी युआन (करीब 28,990 रुपये) और 3,699 चीनी युआन (करीब 34,600 रुपये) हो सकती है।

इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगी। बताया गया है कि मी 6 कई मामले में शाओमी मी 5 का अपग्रेड होगा। इसमें डुअल-कर्व्ड एज डिस्प्ले होने की संभावना है, कम से कम प्रीमियम वेरिएंट में।

शाओमी मी 6 में 5.1 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट होगा। कैमरे के तौर पर फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। इसमें मौज़ूद 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी 4के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम रहेगा।

दूसरी तरफ, शाओमी मी 6 प्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में क्वाड एचडी 2के ओलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसके अलावा डुअल रियर कैमरा दिए जाने की संभावना है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.15 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3350 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »