शाओमी मी 6 की कीमत लीक, लॉन्च तारीख का हुआ खुलासा

शाओमी मी 6 की कीमत लीक, लॉन्च तारीख का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 6 को 19 अप्रैल को किया जाएगा लॉन्च
  • शाओमी मी 6 प्लस को भी लॉन्च किए जाने की है उम्मीद
  • सोशल मीडिया साइट से हैंडसेट की कीमत के बारे में भी जानकारी मिली
विज्ञापन
शाओमी मंगलवार को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 6 के लॉन्च तारीख का खुलासा किया। कंपनी के सीईओ ली जून ने पुष्टि की थी कि इस हैंडसेट को अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि शाओमी मी 5 के अपग्रेड स्मार्टफोन को 19 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। पुरानी जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि शाओमी मी 6 केअलावा बड़े डिस्प्ले और ज़्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले शाओमी मी 6 प्लस को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

लॉन्च की तारीख के अलावा चीन की सोशल मीडिया साइट से हैंडसेट की कीमत के बारे में भी जानकारी मिली है। शाओमी मी 6 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 2,199 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) और 2,599 चीनी युआन (करीब 24,300 रुपये) होगी। वहीं, शाओमी मी 6 प्लस के तीन वेरिएंट होंगे- 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। इन वेरिएंट की कीमत क्रमशः 2,699 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये), 3,099 चीनी युआन (करीब 28,990 रुपये) और 3,699 चीनी युआन (करीब 34,600 रुपये) होगी। गौर करने वाली बात है कि पिछले महीने कीमत और स्टोरेज को लेकर थोड़े अलग दावे किए गए थे।

शाओमी मी 6 में 5.1 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट होगा। कैमरे के तौर पर फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। इसमें मौज़ूद 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी 4के वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम रहेगा।

दूसरी तरफ, शाओमी मी 6 प्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में क्वाड एचडी 2के ओलेड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसके अलावा डुअल रियर कैमरा दिए जाने की संभावना है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »