• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी इंडिया का इवेंट 20 मार्च को, रेडमी 4 सीरीज़ को पेश किए जाने की उम्मीद

शाओमी इंडिया का इवेंट 20 मार्च को, रेडमी 4 सीरीज़ को पेश किए जाने की उम्मीद

शाओमी इंडिया का इवेंट 20 मार्च को, रेडमी 4 सीरीज़ को पेश किए जाने की उम्मीद
ख़ास बातें
  • यह टेक्नोलॉजी कंपनी इस दिन चार स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है
  • इनवाइट में 4 और A के चिन्ह पर ज़ोर दिया गया है
  • रेडमी सीरीज़ के चार स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी 20 मार्च को नई दिल्ली में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। शाओमी इंडिया ने इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेज दिया है। उम्मीद है कि चीन की यह टेक्नोलॉजी कंपनी इस दिन चार स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इनवाइट पर गौर करें तो पता चलता है कि तस्वीर में 4 और A के चिन्ह पर ज़ोर दिया गया है। कंपनी द्वारा शाओमी रेडमी 4, शाओमी रेडमी 4 प्राइम, शाओमी रेडमी 4एक्स और शाओमी रेडमी 4ए को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

इनमें से तीन स्मार्टफोन को पिछले साल नवंबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। रेडमी 4 की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 6,900 रुपये) है और रेडमी 4 प्राइम का दाम 899 चीनी युआन (करीब 8,900 रुपये)। वहीं, शाओमी रेडमी 4ए को स्थानीय मार्केट में 499 चीनी युआन (करीब 4,900 रुपये) में बेचा जा रहा है। रेडमी 4एक्स को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। इसके दो वेरिएंट उपलब्ध कराए गए थे- 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 7,000 रुपये) है और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 899 चीनी युआन (करीब 8,500 रुपये) में मिलता है।
 
xiaomi

भारत में होने वाले इवेंट का संचालन शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनु जैन और प्रोडक्ट प्रमुख जय मनी द्वारा किया जाएगा। इनवाइट में इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कंपनी द्वारा चार स्मार्टफोन लॉन्च किया जाना तय माना जा रहा है। स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो रेडमी 4 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 16 जीबी स्टोरेज और 4100 एमएएच की बैटरी है।

रेडमी 4 प्राइम में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट, 3 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और ब्लूटूथ वी4.2 कनेक्टिविटी हैं। इसके अलावा बाकी स्पेसिफिकेशन रेडमी 4 वाले ही हैं।

सस्ते रेडमी 4ए स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। इसमें  5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट, 2 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 16 जीबी स्टोरेज और 3120 एमएएच की बैटरी है।

आखिर में रेडमी 4एक्स की बात। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, वीओएलटीई सपोर्ट और 4100 एमएएच की बैटरी है। ये चारो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड MIUI 8
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3120 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »