शाओमी रेडमी 4 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा

शाओमी ने ऐलान कर दिया है कि नया रेडमी स्मार्टफोन इसी महीने लॉन्च होगा। कंपनी द्वारा रेडमी 4 लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब, अमेज़न इंडिया ने ऐलान कर दिया है कि आने वाला शाओमी रेडमी डिवाइस एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

शाओमी रेडमी 4 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 4 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • शुरुआत में फोन को फ्लैश सेल मॉडल के जरिए बेचा जा सकता है
विज्ञापन
शाओमी ने ऐलान कर दिया है कि नया रेडमी स्मार्टफोन इसी महीने लॉन्च होगा। कंपनी द्वारा रेडमी 4 लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब, अमेज़न इंडिया ने ऐलान कर दिया है कि आने वाला शाओमी रेडमी डिवाइस एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

अमेज़न इंडिया फोन से जुड़ी किसी अपडेट के बारे में नोटिफिकेशन के लिए रजिस्ट्रेशन भी स्वीकार कर रही है। रेडमी 4 के साथ, शाओमी रेडमी 4 प्राइम स्मार्टफोन को भी देश में लॉन्च कर सकती है। चीन में रेडमी 4 की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 6,900 रुपये) जबकि रेडमी 4 प्राइम की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 8,900 रुपये) रखी गई है।

रेडमी 4 और रेडमी 4 प्राइम स्मार्टफोन पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च किए गए थे। और अब इन स्मार्टफोन को भारत लाने की उम्मीद है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जबकि एंट्री-लेवल रेडमी स्मार्टफोन रेडमी 4ए लगातार आउट ऑफ स्टॉक हो जा रहा है। लॉन्च के दौरान, रेडमी 4 को भी परंपरा के मुताबिक, सप्ताह में एक बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की जा सकती है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, रेडमी 4 में 5 इंच एचडी  (720x1280 पिक्सल) डिसप्ले, एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल कैमरा, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4100 एमएएच की बैटरी है। रेडमी 4 प्राइम की बात करें तो इसमें 5 इंच फुल एचडी  (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, एक 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और ब्लूटूथ 4.2 कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा, सभी स्पेसिफिकेशन रेडमी 4 वाले ही हैं। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »