शाओमी रेडमी 4 भारत में 16 मई को हो सकता है लॉन्च

अगर आपको शाओमी के नए स्मार्टफोन रेडमी 4 का इंतज़ार है तो यह खबर आपके लिए बेहद ही अहम है। दरअसल, चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने जानकारी दी है कि वह 16 मई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसमें रेडमी सीरीज़ के एक हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा।

शाओमी रेडमी 4 भारत में 16 मई को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • 16 मई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है शाओमी
  • कयास हैं कि रेडमी सीरीज़ का स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 4 होगा लॉन्च
  • इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर होगी
विज्ञापन
अगर आपको शाओमी के नए स्मार्टफोन रेडमी 4 का इंतज़ार है तो यह खबर आपके लिए बेहद ही अहम है। दरअसल, चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने जानकारी दी है कि वह 16 मई को एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसमें रेडमी सीरीज़ के एक हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा। इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रेडमी सीरीज़ का यह स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 4 होगा। फोन को भले ही 16 मई को लॉन्च किया जाए लेकिन इतना साफ है कि इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर होगी। अमेज़न इंडिया फोन से जुड़ी किसी अपडेट के बारे में नोटिफिकेशन के लिए रजिस्ट्रेशन भी स्वीकार कर रही है।

याद रहे कि शाओमी रेडमी 4 और शाओमी रेडमी 4 प्राइम स्मार्टफोन पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च किए गए थे। चीनी मार्केट में रेडमी 4 और रेडमी 4 प्राइम की कीमत क्रमशः 699 चीनी युआन (करीब 6,900 रुपये) और 899 चीनी युआन (8,900 रुपये) है। शाओमी ने कुछ महीने पहले ही जानकारी दी थी कि भारतीय मार्केट में जल्द ही शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम के अपग्रेड को उतारा जाएगा। ऐसे में शाओमी रेडमी 4 के लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल लगती है। रेडमी 4 के साथ, शाओमी रेडमी 4 प्राइम स्मार्टफोन को भी देश में लॉन्च कर सकती है।
 
redmiindia

शाओमी रेडमी 4 और शाओमी रेडमी 4 प्राइम के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये फोन मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन से लैस है। फोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले और हाइब्रिड सिम स्लॉट व रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। लेकिन इनके मुख्य स्पेसिफिकेशन जैसे डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन, मेमोरी, प्रोसेसर और इनबिल्ट स्टोरेज में मुख्य फर्क है। स्मार्टफोन मीयूआई 8 पर चलते हैं जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। दोनों फोन गोल्ड, ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा। रेडमी 4 में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) एचडी डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। रैम 2 जीबी है। इसमें अपर्चर एफ/2.2, 5 लेंस सिस्टम, पीडीएएफ और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 4 में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रेडमी 4 में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, जायरोस्कोप, इन्फ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 141.3x69.6x8.9 मिलीमीटर और वज़न 156 ग्राम है।

वहीं रेडमी 4 प्राइम में 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। रैम 3 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.2 जैसे फ़ीचर हैं लेकिन इसके अलावा बाकी सारे स्पेसिफिकेशन रेडमी 4 जैसे हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »