शाओमी रेडमी 4एक्स में है 4100 एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर

शाओमी रेडमी 4एक्स में है 4100 एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर
विज्ञापन
चीनी हैंडसेट निर्माता शाओमी ने उम्मीद के मुताबिक, अपना पहला प्रोसेसर सर्ज एस1 लॉन्च कर दिया। इसी के साथ कंपनी ने नया मी 5सी स्मार्टफोन भी चीन में एक इवेंट में लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इसी इवेंट में मंगलवार को शाओमी रेडमी 4एक्स स्मार्टफोन भी लॉन्च किया।

शाओमी ने रेडमी सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी 4एक्स चीन में लॉन्च कर दिया है। शाओमी रेडमी 4एक्स के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 699 चीनी युआन (करीब 6,800 रुपये) है। वहीं रेडमी 4एक्स का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज 899 चीनी युआन (करीब 8,800 रुपये) में मिलेगा। यह फोन चेरी पिंक, शैंपेन गोल्ड और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है।  

रेडमी 4एक्स में यूनिबॉडी मेटल डिज़ाइन दिया गया है। इस फोन में रियर पर फिगंरप्रिंट सेंसर है।  और इसमें 4100 एमएएच की बैटरी है जिससे 15 घंटे तक लगातार वीडियो प्लेबैक टाइम, 2 दिन तक टॉक टाइम और 18 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है।

शाओमी रेडमी नोट 4एक्स में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है और ग्रफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम वेरिएंट में मिलेगा। फोन में 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
 
xiaomi

कैमरे की बात करें तो इस फोन में अपर्चर एफ/2.2, पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में अपर्चर एफ/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

यह फोन मीयूआई 8 पर चलता है। रेडमी 4एक्स हाइब्रिड डुअल सिम पर चलता है। फोन में इन्फ्रारेड सेंसर भी दिया गया है। इसका डाइमेंशन 139.24 x 69.96 x8.65 मिलीमीटर और वज़न 150 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड MIUI 8
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »