Xiaomi 16 में हो सकता है बड़ा डिस्प्ले, पेरिस्कोप कैमरा

कंपनी के नए स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने की संभावना है। Xiaomi 16 स्लिम बिल्ड वाला हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मार्च 2025 22:41 IST
ख़ास बातें
  • इस महीने की शुरुआत में Xiaomi 15 को लॉन्च किया गया था
  • इसकी तुलना में Xiaomi 16 में कुछ सुधार किए जा सकते हैं
  • इस स्मार्टफोन में बड़ा डिस्प्ले और पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है

यह स्मार्टफोन स्लिम बिल्ड वाला हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के अगले Xiaomi 16 में बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। इस महीने की शुरुआत में Xiaomi 15 को लॉन्च किया गया था। इसकी तुलना में Xiaomi 16 में कुछ सुधार किए जा सकते हैं। इसमें बड़ा डिस्प्ले और पेरिस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। 

टिप्सटर Smart Pikachu ने चीन के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में दावा किया है Xiaomi 16 में कई अपग्रेड हो सकते हैं। इसमें बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। Xiaomi 15 में 6.36 इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन और Xiaomi 15 Pro में 6.73 इंच की स्क्रीन है। कंपनी के नए स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने की संभावना है। Xiaomi 16 स्लिम बिल्ड वाला हो सकता है। 

Xiaomi 15 के 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 64,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite और 12 GB का LPDDR5X RAM और 512 GB की स्टोरेज है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 900 कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,240 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi 15 Ultra में 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+, डॉल्बी विजन, 1920Hz PWM डिमिंग और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.73 इंच का LTPO 2K OLED डिस्प्ले है। इसका डिस्प्ले Xiaomi Shield Glass 2.0 के साथ है। 

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Xiaomi 15 Ultra में Adreno 830 GPU के साथ Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का लाइका लाइट फ्यूजन प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,410mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 80 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi 15 Ultra में 16GB का LPPDDR5x RAM और 1 TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 पर चलता है। इसका भार लगभग 226 ग्राम का है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5240 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  2. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  3. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  5. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  6. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.