Xiaomi 14 Ultra इस सप्ताह होगा चीन में पेश, MWC में इंटरनेशनल लॉन्च

Xiaomi 14 Ultra के डिजाइन में चार रियर कैमरा के लिए एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल लेदर बैक पैनल पर दिख रहा है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 फरवरी 2024 15:53 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स का खुलासा किया है
  • इसे चीन में Xiaomi Pad 6S Pro के साथ पेश किया जाएगा
  • Xiaomi 14 Ultra को टाइटेनियम स्पेशल एडिशन में भी लाया जा सकता है

इस स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi इस सप्ताह चीन में Xiaomi 14 Ultra को पेश करेगी। इसके बाद स्पेन के बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में इस स्मार्टफोन का इंटरनेशनल लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके डिजाइन और कलर्स का खुलासा किया है। 

इस स्मार्टफोन को चीन में Xiaomi Pad 6S Pro के साथ पेश किया जाएगा। MWC में Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro के साथ Xiaomi 14 Ultra का इंटरनेशनल लॉन्च होगा। कंपनी ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi 14 Ultra को 22 फरवरी को चीन में पेश किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर इसके लिए इवेंट पेज लाइव हो गया है। शाओमी के CEO, Lei Jun ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराने की पुष्टि की है। 

Xiaomi 14 Ultra के डिजाइन में चार रियर कैमरा के लिए एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल लेदर बैक पैनल पर दिख रहा है। इस स्मार्टफोन में 1 इंच 50 मेगापिक्सल LYT900 सेंसर f/1.63 अपार्चर और नए Leica Summilux लेंस के साथ होगा। इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल के IMX858 सेंसर वाले दो टेलीफोटो कैमरा दिए जाएंगे। इसके साथ अल्ट्रा वाइड-एंगल शूटर होगा। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Xiaomi 14 Ultra को टाइटेनियम स्पेशल एडिशन में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने चीन में Xiaomi 14 Pro को टाइटेनियम फ्रेम और एक अलग कलर में पेश किया था। इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स के स्टैंडर्ड वेरिएंट्स में मेटल फ्रेम दिया जाएगा। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने iPhone 15 Pro मॉडल्स और दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने Galaxy S24 Ultra में टाइटेनियम का इस्तेमाल किया था। पिछले वर्ष अक्टूबर में Xiaomi 14 सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC है। Xiaomi 14 की 4,610 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन स्मार्टफोन्स में पहली बार कंपनी का नया HyperOS यूजर इंटरफेस दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन चीन में White, Rock Blue, Snow Mountain Pink और Classic Black कलर्स में उपलब्ध हैं। 


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • Bad
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4610 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite हुआ 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  2. Flipkart SASA LELE Sale: Mini LED TV, 55-इंच स्क्रीन और Samsung ब्रांड, सब कुछ 40 हजार में!
  3. 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ OnePlus Nord CE 6 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. CMF Watch 3 Pro की सेल शुरू, 1 हजार रुपये सस्ती खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
  5. Great Summer Sale 2026: Amazon का ये हिडन टूल बताएगा डील सच में सस्ती है या नहीं!
  6. Amazon Great Summer Sale LIVE: शुरू हुई गर्मियों की सबसे बड़ी अमेजन सेल! यहां जानें पॉपुलर डील्स
  7. Apple का सबसे किफायती MacBook नहीं रहेगा इतना सस्ता! सामने आई बड़ी वजह
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का सबसे किफायती MacBook नहीं रहेगा इतना सस्ता! सामने आई बड़ी वजह
  2. CMF Watch 3 Pro की सेल शुरू, 1 हजार रुपये सस्ती खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
  3. Great Summer Sale 2026: Amazon का ये हिडन टूल बताएगा डील सच में सस्ती है या नहीं!
  4. Huawei Watch Kids X1, Watch Kids X1 Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत
  5. Moto Buds 2 Plus सेल भारत में आज से, 40 घंटे की है बैटरी, जानें सबकुछ
  6. 50MP कैमरा, 8500mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 15 Max लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  7. बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air लॉन्च: फैशन के साथ ट्रैक करेगा आपकी पूरी लाइफस्टाइल, जानें कीमत
  8. 200MP कैमरा वाला Vivo फोन मिल रहा 8 हजार से ज्यादा सस्ता, देखें क्या है डील
  9. Flipkart SASA LELE Sale: Mini LED TV, 55-इंच स्क्रीन और Samsung ब्रांड, सब कुछ 40 हजार में!
  10. Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.