Xiaomi 14 Ultra इस सप्ताह होगा चीन में पेश, MWC में इंटरनेशनल लॉन्च

Xiaomi 14 Ultra के डिजाइन में चार रियर कैमरा के लिए एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल लेदर बैक पैनल पर दिख रहा है

Xiaomi 14 Ultra इस सप्ताह होगा चीन में पेश, MWC में इंटरनेशनल लॉन्च

इस स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

ख़ास बातें
  • शाओमी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स का खुलासा किया है
  • इसे चीन में Xiaomi Pad 6S Pro के साथ पेश किया जाएगा
  • Xiaomi 14 Ultra को टाइटेनियम स्पेशल एडिशन में भी लाया जा सकता है
विज्ञापन
चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi इस सप्ताह चीन में Xiaomi 14 Ultra को पेश करेगी। इसके बाद स्पेन के बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में इस स्मार्टफोन का इंटरनेशनल लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके डिजाइन और कलर्स का खुलासा किया है। 

इस स्मार्टफोन को चीन में Xiaomi Pad 6S Pro के साथ पेश किया जाएगा। MWC में Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro के साथ Xiaomi 14 Ultra का इंटरनेशनल लॉन्च होगा। कंपनी ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi 14 Ultra को 22 फरवरी को चीन में पेश किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर इसके लिए इवेंट पेज लाइव हो गया है। शाओमी के CEO, Lei Jun ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराने की पुष्टि की है। 

Xiaomi 14 Ultra के डिजाइन में चार रियर कैमरा के लिए एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल लेदर बैक पैनल पर दिख रहा है। इस स्मार्टफोन में 1 इंच 50 मेगापिक्सल LYT900 सेंसर f/1.63 अपार्चर और नए Leica Summilux लेंस के साथ होगा। इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल के IMX858 सेंसर वाले दो टेलीफोटो कैमरा दिए जाएंगे। इसके साथ अल्ट्रा वाइड-एंगल शूटर होगा। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Xiaomi 14 Ultra को टाइटेनियम स्पेशल एडिशन में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने चीन में Xiaomi 14 Pro को टाइटेनियम फ्रेम और एक अलग कलर में पेश किया था। इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स के स्टैंडर्ड वेरिएंट्स में मेटल फ्रेम दिया जाएगा। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने iPhone 15 Pro मॉडल्स और दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने Galaxy S24 Ultra में टाइटेनियम का इस्तेमाल किया था। पिछले वर्ष अक्टूबर में Xiaomi 14 सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC है। Xiaomi 14 की 4,610 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन स्मार्टफोन्स में पहली बार कंपनी का नया HyperOS यूजर इंटरफेस दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन चीन में White, Rock Blue, Snow Mountain Pink और Classic Black कलर्स में उपलब्ध हैं। 


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • कमियां
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
डिस्प्ले6.36 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4610 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1200x2670 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »