Xiaomi 14 Ultra का सकता है टाइटेनियम स्पेशल एडिशन, 1 TB तक स्टोरेज

कंपनी ने चीन में Xiaomi 14 Pro को टाइटेनियम फ्रेम और एक अलग कलर में पेश किया था। इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स के स्टैंडर्ड वेरिएंट्स में मेटल फ्रेम दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 फरवरी 2024 18:07 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष अक्टूबर में Xiaomi 14 सीरीज को चीन में पेश किया गया था
  • इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स के स्टैंडर्ड वेरिएंट्स में मेटल फ्रेम था
  • Xiaomi 14 मे 4,610 mAh की बैटरी है

Apple ने iPhone 15 Pro मॉडल्स में टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की Xiaomi 14 सीरीज का इंटरनेशनल लॉन्च 25 फरवरी को होगा। इसके एक दिन बाद मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) की शुरुआत होगी। इस इवेंट में Xiaomi 14 Ultra को पेश किया जा सकता है। हालांकि, शाओमी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Xiaomi 14 Ultra को टाइटेनियम स्पेशल एडिशन में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने चीन में Xiaomi 14 Pro को टाइटेनियम फ्रेम और एक अलग कलर में पेश किया था। इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स के स्टैंडर्ड वेरिएंट्स में मेटल फ्रेम दिया जाएगा। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने iPhone 15 Pro मॉडल्स और दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने Galaxy S24 Ultra में टाइटेनियम का इस्तेमाल किया था। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में Xiaomi 14 सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। इस सीरीज में Xiaomi 14 Ultra को भी शामिल किया जा सकता है। हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर Xiaomi 14 Ultra की कथित इमेज पोस्ट की थी। इसमें यह स्मार्टफोन सर्कुलर शेप वाले कैमरा और ऑफ व्हाइट कलर में दिख रहा है। इसका डिजाइन Xiaomi 13 Ultra के समान है। इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल के चार कैमरा होने की संभावना है। इसकी कैमरा यूनिट में Sony का नया LYT900 1 इंच सेंसर f/1.63 अपार्चर के साथ हो सकता है। इसमें 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट मिल सकती है। 

Xiaomi 14 की 4,610 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये शाओमी के नए HyperOS यूजर इंटरफेस के साथ पहले स्मार्टफोन हैं। Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro में16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। ये दोनों स्मार्टफोन चीन में White, Rock Blue, Snow Mountain Pink और Classic Black कलर्स में उपलब्ध कराए गए थे। ने देश में कंपनी ने रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है। पिछले कुछ वर्षों से यह ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फोकस करती रही है। स्मार्टफोन की सेल्स में ऑनलाइन चैनल्स की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत की है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • Bad
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4610 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 60 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5, Rs 35 हजार से कम में कौन सा है बेस्ट?
  2. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. ICSE, ISC Results Update: 10वीं, 12वीं के ICSE रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, जानें पूरी डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टवॉच में सिर्फ टाइम न देखें, ये 5 फीचर्स बना देंगे आपकी जिंदगी को बेहद आसान!
  2. 10100mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Honor ने लॉन्च किया MagicPad 3 Pro 12.3 टैबलेट, जानें सबकुछ
  3. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Redmi A7, A7 Pro की सेल आज से शुरू, जानें क्या हैं खासियतें
  5. Haier F11 फ्रंट लोड वाशिंग मशीन लॉन्च, AI फीचर्स, 12 Kg कैपिसिटी, कलर डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  6. ICSE, ISC Results Update: 10वीं, 12वीं के ICSE रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, जानें पूरी डिटेल
  7. Motorola Edge 60 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5, Rs 35 हजार से कम में कौन सा है बेस्ट?
  8. 108MP कैमरा वाला Redmi फोन Rs 6 हजार सस्ता खरीदें! मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  9. 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.