Vivo Y83 Pro की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

Vivo Y83 Pro की कीमत एक बार फिर कम की गई है। याद रहे कि वीवो वाई83 प्रो को इस साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था।

Vivo Y83 Pro की कीमत में कटौती, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • Vivo Y83 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा
  • 3260 एमएएच की बैटरी से लैस है वीवो वाई83 प्रो
  • Vivo Y83 Pro 4 जीबी रैम के साथ आता है
विज्ञापन
Vivo Y83 Pro की कीमत एक बार फिर कम की गई है। याद रहे कि वीवो वाई83 प्रो को इस साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। Vivo Y83 Pro को अब 13,990 रुपये में बेचा जाएगा। पहले यह स्मार्टफोन 14,990 रुपये में बिकता था। देखा जाए तो वीवो वाई83 प्रो सही मायने में वीवो वाई83 का अपग्रेड है। इसमें पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। अन्य खासियतों में 6.22 इंच का डिस्प्ले, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, डिस्प्ले नॉच और ब्यूटीफिकेशन फीचर शामिल हैं।
 

Vivo Y83 Pro की भारत में कीमत

Vivo Y83 Pro को अब 13,990 रुपये में बेचा जाएगा। Vivo ने ईमेल के ज़रिए गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि इस फोन के दाम में स्थाई कटौती की गई है। फोन का दाम कम होने का दावा सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम द्वारा किया गया था। इस फोन को सबसे पहले 15,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके बाद कीमत नवंबर महीने में 14,990 रुपये कर दी गई थी। वीवो की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart पर फोन अभी भी पुरानी कीमत में लिस्ट है।
 

Vivo Y83 Pro के स्पेसिफिकेशन

Vivo Y83 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा। वीवो वाई83 प्रो में 6.22 इंच की एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले 2.0 है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Vivo Y83 Pro 4 जीबी रैम के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y83 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 3260 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »