Vivo X21 स्मार्टफोन लॉन्च, फोन का आधा डिस्प्ले है फिंगरप्रिंट सेंसर

Vivo ने सोमवार को चीन में नए स्मार्टफोन Vivo X21 से पर्दा उठा दिया। 128 जीबी स्टोरेज वाला एक्स21 कंपनी का अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस दूसरा हैंडसेट है।

Vivo X21 स्मार्टफोन लॉन्च, फोन का आधा डिस्प्ले है फिंगरप्रिंट सेंसर
ख़ास बातें
  • वीवो ने चीनी बाज़ार में नए स्मार्टफोन एक्स21 से पर्दा उठाया
  • 128 जीबी स्टोरेज वाला एक्स21 अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस
  • वीवो यह फीचर एक्स20 प्लस यूडी में दे चुकी है
विज्ञापन
Vivo ने सोमवार को चीन में नए स्मार्टफोन Vivo X21 से पर्दा उठा दिया। 128 जीबी स्टोरेज वाला एक्स21 कंपनी का अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस दूसरा हैंडसेट है। इससे पहले वीवो यह फीचर एक्स20 प्लस यूडी में दे चुकी है, जो इसी साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। लॉन्च हुए नए स्मार्टफोन में आम फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर दिया गया है। बता दें कि वीवो ने फरवरी के अंत में आयोजित हुए एमडब्ल्यूसी 2018 में एपेक्स कॉन्सेप्ट फोन को शोकेस किया था, जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखा गया था।
 

Vivo X21 कीमत, उपलब्धता

Vivo X21 की कीमत सीएनवाई 2,898 (तकरीबन 29,000 रुपये) है। यह 64 जीबी वाला वेरिएंट है। वहीं, 128 जीबी वाले रेग्युलर वेरिएंट के लिए यूज़र को चुकाने होंगे सीएनवाई 3,198 (तकरीबन 33,000 रुपये)। फोन रूबी रेड, व्हाइट और ब्लैक रंग वेरिएंट में उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ अंडर डिस्प्ले से लैस 128 जीबी वाला वेरिएंट सीएनवाई 3,598 (तकरीबन 37,100 रुपये) में मिलेगा। यह ब्लैक व रूबी रेड विकल्प में खरीदा जा सकेगा। चीन में इसकी सेल 28 मार्च से शुरू हो जाएगी।
 

Vivo X21 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Vivo X21 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 पर चलता है, जिसके टॉप पर फनटच ओएस 4.0 दिया गया है। फोन में 6.28 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए दिया गया है एड्रेनो 512 जीपीयू और 6 जीबी रैम। फोन 64 जीबी व 128 जीबी विकल्प के साथ आया है।

कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन के रियर में मौज़ूद हैं 12 व 5 मेगापिक्सल के डुअल कैमरे। दोनों के लिए अपर्चर एफ/1.8 व एफ/2.4 (एलईडी फ्लैश के साथ) क्रमश: है। फ्रंट में आईफोन एक्स जैसा नॉच मौज़ूद है। साथ में दिया गया है 12 मेगापिक्सल का कैमरा, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर का फीचर है। साथ ही सपोर्ट है आईआर फिल लाइट, 3डी मैपिंग, फेस वेक फेशियल रिकग्निशन का। Vivo X21 को पावर देती है 3200 एमएएच की बैटरी, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट तकनीक से लैस होकर आई है।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन 4जी एलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी 2.0 ओटीजी सपोर्ट व जीपीएस से लैस है। सेंसर की कतार में शामिल है फिंगरप्रिंट, अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एंबियेंट लाइट और जायरोस्कोप। फोन का वज़न 156.2 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium build quality
  • कमियां
  • Slow fingerprint scanner
  • Micro-USB port
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »