Vivo X50 सीरीज़ जल्द देगी भारत में दस्तक, कंपनी ने की पुष्टि

Vivo X50, Vivo X50 Pro, और Vivo X50 Pro+ स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुके हैं, फिलहाल स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और इनकी सेल 6 जून से चीन की घरेलु मार्केट में शुरू की जाएगी।

Vivo X50 सीरीज़ जल्द देगी भारत में दस्तक, कंपनी ने की पुष्टि

Vivo X50 सीरीज़ चीन में हो चुकी है लॉन्च

ख़ास बातें
  • Vivo X50 सीरीज़ जल्द होगी भारत में लॉन्च
  • वीवो का भारत में आखिरी एक्स सीरीज़ फोन Vivo X21 था
  • वीवो एक्स50 सीरीज़ में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
विज्ञापन
Vivo X50 सीरीज़ चीन में लॉन्च हो चुकी है और इसी बीच Vivo India के सीईओ Jerome Chen ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि यह सीरीज़ जल्द ही भारत में भी दस्तक देने वाली है। हालांकि, चेन ने वीवो एक्स50 सीरीज़ के भारत लॉन्च की सही तारीख का खुलासा नहीं किया। बता दें, Vivo X-सीरीज़ का स्मार्टफोन दो साल पहले भारत में लॉन्च किया गया था, वो फोन था Vivo X21। वहीं, वीवो एक्स50 सीरीज़ में Vivo X50, Vivo X50 Pro, और Vivo X50 Pro+ स्मार्टफोन शामिल हैं और ये तीनों ही स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ आएंगे।

Jerome Chen के फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, Vivo X50 सीरीज़ भारत में जल्द ही लॉन्च की जाएगी। हालांकि, लॉन्च की तारीफ व कीमत की जानकारी इस पोस्ट में नहीं की गई है।
 

Vivo X50, Vivo X50 Pro, Vivo X50 Pro+ price

वीवो एक्स50, वीवो एक्स50 प्रो और वीवो एक्स50+ स्मार्टफोन फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और इनकी सेल 6 जून से चीन की घरेलु मार्केट में शुरू की जाएगी। वीवो एक्स50 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की चीन में कीमत 3,498 चीनी युआन (लगभग 37,100 रुपये) है। वीवो एक्स50 प्रो के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 4,298 चीनी युआन (लगभग 45,600 रुपये) है, जबकि वीवो एक्स50 प्रो+ के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की चीन में कीमत 4,998 चीनी युआन (लगभग 53,000 रुपये) है।

याद दिला दें, आखिरी वीवो एक्स सीरीज़ स्मार्टफोन भारत में Vivo X21 था, जिसे मार्च 2018 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से कंपनी ने देश में कोई एक्स-सीरीज़ स्मार्टफोन पेश नहीं किया। वीवो एक्स21 उस समय भारत में पहला ऐसा स्मार्टफोन था, जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया था। इस स्मार्टफोन की कीमत लॉन्च के समय 35,990 रुपये थी, जो कि ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस आया था।
 

Vivo X50, Vivo X50 Pro, Vivo X50 Pro+ specifications

वीवो एक्स50 और वीवो एक्स50 प्रो फोन में 6.56 इंच डिस्प्ले के साथ 1,080x2,376 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। दोनों ही फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। वीवो एक्स50 में आपको 4,200 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जबकि वीवो एक्स50 प्रो में 4,315 एमएएच की बैटरी मौजूद है। हालांकि, दोनों फोन में 33 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा की बात करें, तो दोनो ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, अंतर बस केवल इतना है कि वीवो एक्स50 में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है, जबकि इसके प्रो वेरिएंट में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है।

वहीं, दूसरी तरफ वीवो एक्स50प्रो+ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम से लैस है। इसकी स्क्रीन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलवा इसमें भी एन्हैंस क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 4,315 एमएएच की बैटरी मौजूद है। हालांकि, इसकी बैटरी में 44 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality and design
  • 90Hz AMOLED display
  • Very good battery life
  • Above-average cameras
  • Smooth all-round performance
  • कमियां
  • No stereo speakers
  • Preinstalled bloatware
  • SoC outclassed by its peers
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • All-day battery life
  • 90Hz AMOLED display
  • Useful gimbal camera system
  • 5G-ready
  • कमियां
  • Pre-installed bloatware
  • No IP rating or wireless charging
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4315 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4315 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • Premium build quality
  • कमियां
  • Slow fingerprint scanner
  • Micro-USB port
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  6. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  10. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »