• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V29 Pro के 64 मेगापिक्सल कैमरा, 5,000mAh बैटरी के साथ अगले महीने लॉन्च की संभावना

Vivo V29 Pro के 64 मेगापिक्सल कैमरा, 5,000mAh बैटरी के साथ अगले महीने लॉन्च की संभावना

इस स्मार्टफोन को Vivo की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि हो रही है

Vivo V29 Pro के 64 मेगापिक्सल कैमरा, 5,000mAh बैटरी के साथ अगले महीने लॉन्च की संभावना

इसमें फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • ये स्मार्टफोन्स Vivo V27 सीरीज की जगह लेंगे
  • Vivo V29 Pro को Vivo की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है
  • इसे 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया जाएगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo अगले महीने अपनी V29 सीरीज के साथ Vivo V29 Pro को लॉन्च कर सकती है। ये स्मार्टफोन्स Vivo V27 सीरीज की जगह लेंगे। इस वर्ष मार्च में कंपनी ने V27 and V27 Pro को ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च किया था। इनमें 4,600 mAh की बैटरी 66 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।

Vivo V29 Pro को Vivo की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इससे इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि हो रही है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ रिजॉल्यूशन (2,400 x 1,080 पिक्सल) के कर्व्ड OLED डिस्प्ले और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। कंपनी ने इसे 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि इसके अन्य स्टोरेज वेरिएंट्स होंगे या नहीं। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसमें फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा।  

यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में दिख रहा है। इसके साइड में और नीचे बहुत स्लिम बेजेल्स हैं। इसके दाएं कोने पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिख रहे हैं। इसके अलावा बैक पैनल के नीचे दाएं कोने पर कंपनी का लोगो है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी होगी जो 66 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने Vivo Y78 5G को सिंगापुर में पेश किया था। हालांकि, इसके प्राइस और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। इसमें Dimensity 7020 प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Vivo Y78 5G को Flare Black और Dreamy Gold कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 6.78 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन फुल एचडी प्लस और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर है। इसमें 8GB RAM और 8GB वर्चु्अल RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल  से बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें  OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। 


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent design and in-hand feel
  • Immersive display
  • Good camera performance
  • Powerful SoC
  • Good battery life
  • कमियां
  • No stereo speakers or IP rating
  • Tends to run warm easily
  • Competition offers better value
  • Preinstalled bloatware, and spam from native app store
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Vivo, Display, Market, China, Battery, Launch, Website, Colors, Design
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »