फोन के अंदर 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है।
Ai+ Nova 2 Ultra 5G में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है
Ai+ Nova 2 Ultra 5G को फिलहाल फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा है और यह डुअल कैमरा से लैस होकर आता है। फोन के अंदर 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है। इसके अलावा भी फोन में कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं Ai+ Nova 2 Ultra 5G पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में विस्तार से।
Ai+ Nova 2 Ultra 5G को कंपनी ने काफी सस्ते में लिस्ट किया है। फोन का एमआरपी यूं तो 31,999 रुपये है। लेकिन सेल के दौरान इसे 34% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन की कीमत 20,4999 रुपये रह जाती है। लेकिन फ्लिपकार्ट ने इसके साथ बैंक ऑफर भी दिया है। फोन को अगर Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो इस पर 2950 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी लगभग 3000 का डिस्काउंट है। जिसके बाद फोन को केवल 18,049 रुपये में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए फ्लिपकार्ट ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Ai+ Nova 2 Ultra 5G में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें 4nm ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Nova 2 Ultra 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999