इसमें प्रोसेसिंग के लिए ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।
Photo Credit: Vivo
Vivo Y6k में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।
Vivo Y6k को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन को वीवो ने 120Hz डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिप लगी है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। फोन के अंदर 13 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। यह फास्ट चार्जिंग फीचर को भी सपोर्ट करता है। फोन कंपनी के बजट स्मार्टफोन्स के अंदर लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं Vivo Y6k की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Vivo Y6k को कंपनी ने घरेलू मार्केट में पेश किया है। फोन के 6GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1599 युआन (लगभग 22,000 रुपये) है। फोन तीन रंगों में आता है जिसमें ब्लू, व्हाइट, ब्लैक जैसे शेड्स देखे जा सकते हैं। इसे खरीद के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
Vivo Y6k में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन 1,600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह वाटर ड्रॉप नॉच डिजाइन में आता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर रन करता है। इसमें प्रोसेसिंग के लिए ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G57 GPU मौजूद है। इनके साथ 6 GB तक LPDDR4X RAM दी गई है और 128 GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
Vivo Y6k कैमरा फीचर्स देखें तो फोन के अंदर रियर में 13MP का रियर मेन कैमरा मिलता है। यह f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6500mAh की बैटरी है और 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि बैटरी 5 साल तक हेल्थ को मेंटेन रख सकती है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स हैं। यह चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट के साथ आता है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल जाता है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेट किया गया है। फोन के डाइमेंशन 167.4 x 77.1 x 8.39mm हैं और वजन 209g है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!