• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज

दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज

दिवाली पर न सिर्फ ग्राहकों ने दिये, मिठाई, कपड़े और सजावट का सामान ही मंगवाया, बल्कि सोने-चांदी के सिक्के भी जमकर खरीदे।

दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज

Photo Credit: iStock

ऑनलाइन शॉपिंग ने त्यौहारों का अंदाज एकदम बदल कर रख दिया है।

ख़ास बातें
  • लोग घूमने के बजाए अब घर बैठे ही खूब शॉपिंग कर रहे हैं।
  • पीक आवर्स में हर घंटे 14 हजार सोने-चांदी के सिक्के बिके।
  • झाड़ू की सेल में लगभग 39% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग ने त्यौहारों का अंदाज एकदम बदल कर रख दिया है। दिवाली 2026 में कुछ ऐसा ट्रेंड देखने को मिला जो पहले नहीं मिलता था। आंकड़ों में सामने आया है कि दिवाली पर जमकर 10-मिनट डिलीवरी वाली शॉपिंग की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिवाली पर न सिर्फ ग्राहकों ने दिये, मिठाई, कपड़े और सजावट का सामान ही मंगवाया, बल्कि सोने-चांदी के सिक्के भी जमकर खरीदे गए। कहा गया है कि धनतेरस पर ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज ऐसा रहा कि हर घंटे 14 हजार सोने-चांदी के सिक्के बिके। 

क्विक कॉमर्स ने त्यौहारों का अंदाज काफी बदल दिया है। दिवाली की देशभर में धूम है और लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। ET की रिपोर्ट के अनुसार, क्विक कॉमर्स ऐप्स पर लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। त्यौहार पर ग्राहक मिठाई, फूल, फल, किचन का सामान तो मंगवा ही रहे हैं, साथ ही सोने-चांदी की शॉपिंग भी जमकर हो रही है। धनतेरस के मौके पर हर घंटे 14 हजार सोने-चांदी के सिक्के खरीदे गए। ट्रेंड बता रहा है कि लोग घर से निकल कर बाजारों में घूमने के बजाए अब घर बैठे ही खूब शॉपिंग कर रहे हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, Zepto के को-फाउंडर आदित पालिचा ने कहा कि प्लेटफॉर्म ने पीक आवर्स में हर घंटे 14 हजार सोने-चांदी के सिक्के बेचे। कहा जा रहा है कि एक समय होता था जब लोग गहनों, जूलरी आदि के लिए बाजार में दुकानों पर जाते थे। लेकिन अब समय बदल रहा है। पहले जहां लोकल मार्केट्स में हजारों की संख्या में लोग निकलते थे, अब इसकी जगह क्विक कॉमर्स शॉपिंग ने ले ली है। 

Zepto का कहना है कि प्रति मिनट लोगों ने धनतेरस पर 298 गोल्ड, सिल्वर कॉइन खरीदे। इस दौरान पारंपरिक चीजों की भी भारी डिमांड रही जिसमें रंगोली के रंग आदि जैसी चीजें हर घंटे 6 हजार यूनिट्स की दर से बिकीं। गैर त्यौहारी दिनों की तुलना में झाड़ू की सेल में लगभग 39% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं स्टील के बर्तनों की मांग 20 गुना बढ़ी। सजावटी लाइटें 18.2 गुना ज्यादा डिमांड में आ गईं। कपड़ों की सेल में भी 6 गुना की बढ़ोत्तरी हो गई। कहा गया है कि एक कस्टमर ने सोने के सिक्कों की खरीदारी में 1.73 लाख रुपये का ऑर्डर दिया। यह एक सिंगल ऑर्डर बताया जा रहा है। वहीं, नोएडा के एक कस्टमर ने 9 ऑर्डर में 5 लाख रुपये की खरीदारी की। 

वजह बताई जा रही है ऑनलाइन और क्विक कॉमर्स में मिलने वाली सुविधा। कस्टमर जब चाहे अपना पसंद का सामान मंगवा सकता है फिर चाहे वह सुबह के 5 बजे हों या रात के 11 बजे हों। अब वह समय नहीं रहा जब लोग समय निकाल कर मार्केट जाया करते थे। घर पर रहकर चंद मिनटों में पसंद का सामान मंगवाना ग्राहकों को कहीं ज्यादा सुविधाजनक लग रहा है। यह ट्रेंड बताता है कि दीवाली की खरीदारी अब केवल पारंपरिक मार्केट्स तक सीमित नहीं रह गई है। क्विक कॉमर्स इस बात को बदल रहा है ग्राहक त्यौहार से जुड़ा सामान कैसे खरीदते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »