Vivo V27 4G भारत में 6GB रैम, Helio G85, IP54 रेटिंग के साथ जुलाई में होगा लॉन्च!

वीवो वी27 4जी फोन में 6.64 इंच का IPS LCD फुलएचडी डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

Vivo V27 4G भारत में 6GB रैम, Helio G85, IP54 रेटिंग के साथ जुलाई में होगा लॉन्च!

Photo Credit: Vivo

Vivo V27 5G को कंपनी पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इसमें 6.78 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • कथित तौर पर Vivo V27 सीरीज में एक और मॉडल लॉन्च किया जा सकता है।
  • फोन को ग्रीन, बरगंडी, और ब्लैक में कंपनी पेश कर सकती है।
  • Vivo V27 4G का लॉन्च भारत में जुलाई के अंत तक हो सकता है।
विज्ञापन
Vivo की ओर से कथित तौर पर Vivo V27 सीरीज में एक और मॉडल लॉन्च किया जा सकता है। यह Vivo V27 4G बताया जा रहा है जो भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। इस फोन के बारे में हाल ही में लीक्स आना शुरू हुए हैं। फोन को ग्रीन, बरगंडी, और ब्लैक में कंपनी पेश कर सकती है। इसमें पीछे की ओर दो कैमरा देखने को मिल सकते हैं। अब इस फोन के बारे में एक और लीक सामने आया है जो कई महत्वपूर्ण जानकारी देने का दावा करता है। 

Vivo V27 4G का लॉन्च भारत में जुलाई के अंत तक हो सकता है। फोन तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किए जाने की खबर आई है जो टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने 91मेबाइल्स के साथ मिलकर दी है। अपडेट में टिप्स्टर ने बताया है कि इसके रियर में डुअल कैमरा देखने को मिल सकता है जिसके साथ में LED फ्लैश भी होगा। फोन के डिस्प्ले की बात करें तो यह वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आ सकता है। लेकिन बॉटम में यह बड़ी चिन के साथ आ सकता है।

Vivo V27 4G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताते हुए टिप्स्टर ने कहा है कि वीवो वी27 4जी फोन में 6.64 इंच का IPS LCD फुलएचडी डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। फोन में पावरफुल MediaTek Helio G85 SoC होने की बात कही गई है, जिसके साथ में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की पेअरिंग अनुमानित है। 

Vivo V27 4G कैमरा के बारे में यहां कहा गया है कि इसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। जबकि साथ में 2 मेगापिक्सल का एक सेकेंडरी सेंसर देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी टिप्स्टर ने बताया है। इसके खास फीचर्स में IP54 रेटिंग भी शामिल हो सकती है जिससे कि फोन वॉटर रसिस्टेंस फीचर से लैस हो जाता है। डिवाइस के डाइमेंशन 164×76.2x8mm और वजन 190 ग्राम हो सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इन स्पेक्स के बारे में पुष्टि होना बाकी है। 

Vivo V27 5G को कंपनी पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इसमें 6.78 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले मिलता है। यह Android 13 पर रन करता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए यह MediaTek Dimensity 7200 5G से लैस है। अब इसका 4जी वर्जन आएगा, ऐसा कहा जा रहा है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »