Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट

वीवो वी80 एफई आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आने वाला है।

Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट

वीवो वी80 एफई आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आने वाला है।

ख़ास बातें
  • फोन के अंदर 8GB रैम दी गई है।
  • Vivo V80 FE में MediaTek MT 6878 चिपसेट दिया गया है।
  • फोन को कंपनी Sparkling Gold और Chill Green कलर्स में पेश कर सकती है।
विज्ञापन

Vivo V80 FE कंपनी का नया फोन होगा जिसे लेकर लीक्स और अफवाहें तेज हो गई हैं। लेकिन अब फोन को एक महत्वपूर्ण बेंचमार्क लिस्टिंग में भी देखा गया है। यहां से फोन के अंदर मैमोरी समेत चिपसेट का भी खुलासा होता है। फोन के अंदर MediaTek Dimensity दमदार चिपसेट का पता चलता है। इसी के साथ फोन के अंदर एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का भी खुलासा होता है। आइए जानते हैं कैसे होंगे फोन के अन्य फीचर्स। 

Vivo V80 FE को लॉन्च से पहले अहम सर्टिफिकेशन मिला है। फोन को महत्वपूर्ण बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench का सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। बेंचमार्क लिस्टिंग में फोन के बारे में कई अहम जानकारी सामने आई हैं। वीवो वी80 एफई का मॉडल नम्बर V2624 मेंशन किया गया है। फोन के बेंचमार्क स्कोर्स भी यहां दिखाई देते हैं। टिप्स्टर Anvin ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया है। फोटो में देखा जा सकता है कि लिस्टिंग फोन की रैम, प्रोसेसर का भी खुलासा करती है। 

Vivo V80 FE में MediaTek MT 6878 चिपसेट दिया गया है। यहां पर ऑक्टाकोर चिपसेट मेंशन किया गया है यह MediaTek का Dimensity 7400-Turbo होने का खुलासा करता है। इसके 4 कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं, जबकि 4 अन्य कोर 2.6GHz पर क्लॉक किए गए हैं। फोन के अंदर 8GB रैम दी गई है। इसी के साथ इसका ऑपरेटिंग सिस्टम भी यहां से पता चलता है। वीवो वी80 एफई आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आने वाला है। 

फोन के बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो सिंगल कोर टेस्ट में इसने 911 पॉइंट्स का स्कोर किया है। वहीं, मल्टीकोर टेस्ट में इसने 3118 पॉइंट्स का स्कोर किया है। हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि फोन को कंपनी Sparkling Gold और Chill Green कलर्स में पेश कर सकती है। Vivo V80 में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिलने सकता है। फोन में AMOLED पैनल बताया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोन में ZEISS कैमरा आ सकता है। मेन सेंसर 50MP मिल सकता है और साथ में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। फोन सेल्फी के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा से लैस हो सकता है। कहा गया है कि 7000mAh की विशाल बैटरी इसमें मिलने वाली है। साथ में 90W फ्लैश चार्ज का सपोर्ट होगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »