पुराने मॉडल से इनमें 60% ज्यादा बैटरी लाइफ मिलती है। इनमें चार तरह के नॉइज कंट्रोल मोड दिए गए हैं।
Photo Credit: Huawei
Huawei FreeBuds SE 5 Max अब तक के सबसे लम्बी बैटरी लाइफ वाले ईयरबड्स हैं
Huawei FreeBuds SE 5 Max को कंपनी ने अपने लेटेस्ट ईयरबड्स के तौर पर मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार ये अब तक के सबसे लम्बी बैटरी लाइफ वाले ईयरबड्स हैं जो 80 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। पुराने मॉडल से इनमें 60% ज्यादा बैटरी लाइफ मिलती है। इनमें चार तरह के नॉइज कंट्रोल मोड दिए गए हैं। ईयरबड्स 52dB ANC सपोर्ट के साथ आते हैं। ईयरबड्स में LDAC हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो कोडेक का सपोर्ट दिया गया है। ये 990kbps तक डेटा ट्रांसमिशन को बूस्ट करते हैं। कंपनी ने इन्हें तीन रंगों में पेश किया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स।
FreeBuds SE 5 Max को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। मलेशिया में इनकी कीमत RM 159 (लगभग 3600 रुपये) है। इन्हें कंपनी ने तीन रंगों में पेश किया है जिसमें ब्लू, ब्लैक, और व्हाइट शेड्स शामिल किए गए हैं। अधिकारिक वेबसाइट पर ईयरबड्स लिस्टेड हैं।
Huawei FreeBuds SE 5 Max में आधा पारदर्शी केस दिया गया है। इसका ऊपरी हिस्सा पारदर्शी है। केस आयताकार शेप में आता है। बॉडी काफी स्लिम है। इनमें 6-माइक सेटअप दिया गया है। दावा किया गया है कि ये क्रिस्टल क्लियर कॉलिंग के साथ आते हैं। ईयरबड्स में LDAC हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो कोडेक का सपोर्ट दिया गया है। ये 990kbps तक डेटा ट्रांसमिशन को बूस्ट करते हैं। कंपनी के अनुसार, इनमें चार प्रीसेट साउंड मोड दिए गए हैं।
ईयरबड्स में लम्बा बैटरी बैकअप होने का दावा किया गया है। चार्जिंग केस में 920mAh की बैटरी आती है। जबकि प्रत्येक बड में 41mAh बैटरी दी गई है। कहा गया है कि ये 80 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। ANC के साथ इनमें 7 घंटे तक का म्यूजिक बैकअप मिल सकता है। जबकि बिना ANC इनमें 10 घंटे तक का म्यूजिक बैकअप मिल सकता है। इसके अलावा इनमें कई और फीचर्स हैं। ये ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। टैप जेस्चर सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। ये धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग के साथ आते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स