ये हेडफोन एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को भी सपोर्ट करते हैं।
Photo Credit: Panasonic
Panasonic RB-HJ800 में कंपनी ने 100 घंटे की बैटरी होने का दावा किया है।
Panasonic ने मार्केट में अपने नए वायरलैस हेडफोन्स लॉन्च किए हैं। Panasonic RB-HJ800 में कंपनी ने 100 घंटे की बैटरी होने का दावा किया है। ये हेडफोन एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को भी सपोर्ट करते हैं। इनमें 40mm के ड्राइवर लगे हैं। कंपनी ने बेस एन्हांसमेंट फीचर भी दिया है। ये फोल्डेबल डिजाइन में आते हैं और कम जगह में फिट हो सकते हैं। Panasonic RB-HJ800 ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आते हैं। आइए जानते हैं नए Panasonic हेडफोन्स की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Panasonic RB-HJ800 हेडफोन्स को कंपनी ने जापानी मार्केट में पेश किया है। इनकी कीमत 14,850 जापानी येन (लगभग 8,800 रुपये) है। इन्हें कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। Panasonic के जापानी ऑनलाइन स्टोर से इन्हें खरीदा जा सकता है। Panasonic RB-HJ800 तीन रंगों में आते हैं जिसमें ब्लैक, व्हाइट और पिंक शेड्स को शामिल किया गया है। सेल 18 नवंबर से शुरू होगी।
Panasonic RB-HJ800 में 40mm के ड्राइवर मिलते हैं। कंपनी ने इनमें सॉफ्ट हेडबैंड पैडिंग लगाई है, ईयर कुशन इन्हें और आरामदायक बनाते हैं। हेडफोन्स में बिल्ट-इन बेस एन्हांसर मिलता है। इसके लिए कंपनी ने हेडफोन्स पर एक खास बटन दिया है जिसे दबाकर इसे एक्टिवेट या डी-एक्टिवेट किया जा सकता है। ये हेडफोन एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को भी सपोर्ट करते हैं।
कंपनी ने इनमें लम्बी बैटरी लाइफ का दावा किया है। कहा गया है कि ये एक बार के चार्ज में 100 घंटे तक चल सकते हैं। ANC ऑन रहने के समय बैटरी बैकअप टाइम 72 घंटे रह जाता है। पैनासॉनिक ने कहा है कि ये कंपनी के अबतक के सबसे लम्बी बैटरी लाइफ वाले हेडफोन्स हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग