• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo ने घटाया ट्रिपल कैमरा सेटअप वाले Y100 और Y100A का प्राइस, कैशबैक भी मिलेगा

Vivo ने घटाया ट्रिपल कैमरा सेटअप वाले Y100 और Y100A का प्राइस, कैशबैक भी मिलेगा

कंपनी ने vivo Y100 के 8GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस घटाकर 23,999 रुपये और Y100A के 8 GB + 256 GB का 25,999 रुपये किया है

Vivo ने घटाया ट्रिपल कैमरा सेटअप वाले Y100 और Y100A का प्राइस, कैशबैक भी मिलेगा

इसके साथ ही कंपनी के V-Shield प्रोटेक्शन प्लान जैसे अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे

ख़ास बातें
  • कुछ बैंकों के कार्ड्स के इस्तेमाल पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा
  • कंपनी ने Y100 का प्राइस घटाकर 23,999 रुपये किया है
  • यह तीन कलर्स में उपलब्ध है और इनमें से दो कलर चेंजिंग वेरिएंट्स हैं
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने अपने Y100 और Y100A स्मार्टफोन्स के चुनिंदा वेरिएंट के प्राइस में कमी की है। vivo Y100 के 8GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस घटाकर 23,999 रुपये और Y100A के 8 GB + 256 GB का 25,999 रुपये किया गया है। इसके अलावा कुछ बैंकों के कार्ड्स के इस्तेमाल पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक भी लिया जा सकता है। 

इन स्मार्टफोन्स का नया प्राइस 23 मई से लागू हो गया है। इन्हें Flipkart, Vivo के ई-स्टोर और पार्टनर रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। चुनिंदा फाइनेंस पार्टनर्स के साथ बिना किसी डाउन पेमेंट के भी विकल्प हैं। इसके साथ ही कंपनी के V-Shield प्रोटेक्शन प्लान जैसे अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे। 

vivo Y100 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 1080 x 2400 रेजोल्यूशन डिस्प्ले के साथ 440 PPI है। इसमें 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 900 दिया गया है जो एडवांस्ड 6 nm प्रोसेसर पर बेस्ड है। यह तीन कलर्स में उपलब्ध है और इनमें से दो कलर चेंजिंग वेरिएंट्स हैं। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जो 4K हाई डेफिनिशन वीडियो शूट कर सकता है। 

vivo Y100A के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.38 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स की है। डिवाइस का बैक पैनल सूर्य की चमक के सामने रंग बदलने लगता है। कंपनी के स्‍मार्टफोन्‍स में इस पैनल को काफी पसंद किया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। साथ 2 मेगापिक्‍सल के दो लेंस मिलते हैं। इसका सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। Y100A में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ में 8 जीबी रैम का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का कहना है कि फोन के स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल करके रैम को एक्‍सपेंड किया जा सकता है। इसकी 4,500 एमएएच की बैटरी है 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Vivo Y100A में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 mm का हेडफोन जैक दिया गया है। यह दो कलर चेजिंग वेरिएंट्स Pacific Blue और Twilight Gold के साथ  Metal Black कलर में खरीदा जा सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.38 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Screen, Processor, Market, Vivo, Battery, Discount, Flipkart, Camera, Price
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  2. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  3. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  4. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  5. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  6. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  7. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  8. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  9. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  10. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »