• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y100 5G फिर से होने जा रहा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स हुए ऑनलाइन लीक

Vivo Y100 5G फिर से होने जा रहा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स हुए ऑनलाइन लीक

Vivo Y100 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक होगी।

Vivo Y100 5G फिर से होने जा रहा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स हुए ऑनलाइन लीक

Photo Credit: Vivo

Vivo Y100 5G में 6.78 इंच की कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y100 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Vivo Y100 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Vivo Y100 5G में 5000mAh की बैटरी होगी जो 80W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
विज्ञापन
Vivo ने पिछले साल भारत और चीन में Vivo Y100 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। हालांकि, दोनों देशों में अलग-अलग फीचर्स थे। भारतीय वेरिएंट में Dimensity 900 चिप थी, जबकि चीनी वेरिएंट में Snapdragon 695 दिया गया था। अब, Appuals की एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo Y100 5G का एक नया वेरिएंट आने वाला है। आइए आगामी Vivo स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

रिपोर्ट में आगामी Vivo Y100 5G की फोटो और जानकारी सामने आईं हैं। ऐसा लगता है कि इस स्मार्टफोन में पहले के मॉडल की तुलना में एक अलग डिजाइन और हार्डवेयर सेटअप होगा।


Vivo Y100 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Vivo Y100 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक होगी। फ्रंट कैमरा डिस्प्ले पर एक छोटे से पंच-होल में है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 8GB RAM मिलेगी, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 128GB या 256GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन होंगे। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ऑक्सिलरी लेंस है। नया स्मार्टफोन ब्लू और पर्पल कलर में आने की उम्मीद है,पर्पल वर्जन में लैदर फिनिश और एंटी स्टेन कोटिंग होगी। डाइमेंशन के मामले में फोन की मोटाई 7.79mm और वजन 185 ग्राम होगा। इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और ज्यादा ड्यूरेबिलिटी के लिए IP54 रेटिंग होगी, जिससे पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। फिलहाल कीमत और लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »