Vivo ने लॉन्च किया X200 FE, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। इसमें 12 GB तक RAM और 512 GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जून 2025 21:23 IST
ख़ास बातें
  • यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ है
  • कंपनी ने X200 FE को ताइवान में लॉन्च किया है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने X200 FE को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। 

कंपनी ने X200 FE को ताइवान में लॉन्च किया है। इसे जल्द ही चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन ताइवान में Vivo की वेबसाइट पर लिस्टेड है। हालांकि, कंपनी ने X200 सीरीज के इस स्मार्टफोन के प्राइस और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। इसे थाईलैंड में 3 जुलाई को जाएगा। इसे Light Honey Yellow, Fashion Pink, Modern Blue और Minimalist Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। यह पिछले महीने चीन में पेश किए गए Vivo S30 Pro Mini का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। 

Vivo X200 FE के स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। इसमें 12 GB तक RAM और 512 GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन का 6.31 इंच 1.5K (1.216 × 2,640 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। X200 FE में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Zeiss IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है।    
Advertisement
X200 FE की 6,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, GPS, Beidou, Wi-Fi, GPS, Qzss और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कम्पास, ग्रेविटी सेंसर, गायरोस्कोप, इंफ्रारेट रिमोट कंट्रोल और लाइट सेंसर दिए गए हैं। Vivo का X Fold 5 भी इस महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स के विकल्पों की जानकारी दी है। इसमें 8T और LTPO मेन और कवर डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन्स के लिए Zeiss Master कलर सर्टिफिकेशन मिला है। कंपनी ने दावा किया है कि X Fold 3 की तुलना में यह लाइटवेट और मजबूत होगा।  

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and premium design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Top-notch performance
  • Improved software experience
  • Bad
  • Speaker could have been better
  • Wide-angle camera is sluggish
  • No wireless charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.