Vivo X200T में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9400+, भारत में जल्द होगा लॉन्च

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इससे Vivo X200T के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है

Vivo X200T में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9400+, भारत में जल्द होगा लॉन्च

पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च किए गए Vivo X200 FE का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo X200T में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo X200T में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इससे Vivo X200T के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने एक पोस्ट में आगामी स्मार्टफोन के प्राइसेज को लीक किया है। Vivo X200T के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 59,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 69,999 रुपये का हो सकता है। 

इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी गई थी। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। Vivo X200Tमें Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-702 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 पेरिस्कोप कैमरा शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

Vivo X200T को Seaside Lilac और Stellar Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 'वर्चुअल ग्राफिक्स कार्ड' और 'फ्रेम इंटरपोलेशन टेक्नोलॉजी' मिल सकती है। इससे यह स्मार्टफोन गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अतिरिक्त फ्रेम्स जेनरेट कर सकेगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। देश में पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च किए गए Vivo X200 FE का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Vivo X200 FE में 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,640 x 1,216 पिक्सल्स) दिया गया है। इस स्मार्टफोन में16 GB तक का RAM और  512 GB तक की स्टोरेज है। यह Android 15 पर बेस्ड FunTouch OS 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact and premium design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Top-notch performance
  • Improved software experience
  • कमियां
  • Speaker could have been better
  • Wide-angle camera is sluggish
  • No wireless charging support
डिस्प्ले6.31 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova Curve 2 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: 30 हजार की रेंज में कौन बेहतर?
  2. 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सस्ता Airtel प्लान!
  3. Huawei Mate 80 Pro में मिलेगा डुअल स्पेस रिंग डिजाइन, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Nothing Phone (4a) में होगी 12GB रैम, Snapdragon 7s Gen 4 चिप! गीकबेंच में खुलासा
  6. Bharat Taxi यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर, Paytm के साथ पेमेंट हो गया है डिजिटल!
  7. 7000mAh बैटरी वाला Motorola फोन Rs 7500 तक सस्ता मिल रहा, जानें बेस्ट ऑफर
  8. Tecno Pova Curve 2 5G फोन 8000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. WiFi, स्कैन और कॉपी फीचर वाले नए 'बजट' HP DeskJet मॉडल्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. बदल रहा ट्रेंड! 2026 में बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बढ़ेगी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »