Vivo की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में फ्लैगशिप ग्रेड का परफॉर्मेंस मिलेगा। इन स्मार्टफोन्स में 9600 Mbps RAM होगा
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की Vivo S50 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के टीजर दिए हैं। इस सीरीज के बेस वेरिएंट में 6.59 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao के हवाले से बताया गया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज में फ्लैगशिप ग्रेड का परफॉर्मेंस मिलेगा। इन स्मार्टफोन्स में 9600 Mbps RAM होगा। इस सीरीज में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, यह केवल Vivo S50 Pro Mini में दिया जा सकता है। इस सीरीज के बेस मॉडल में भी Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है।
Vivo S50 Pro Mini में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच OLED डिस्प्ले 1.5 K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। Vivo S50 Pro Mini में 6.31 इंच OLED 1.5K स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Vivo X300 FE के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Vivo S30 Pro Mini को इंटरनेशनल मार्केट में Vivo X200 FE के तौर पर लॉन्च किया गया है। भारत में कंपनी की Vivo X300 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। Vivo X300 और X300 Pro में प्रोसेसर के तौर पर 3 nm MediaTek Dimensity 9500 दिया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए टेलीफोटो एक्सटेंडर किट का भी टीजर दिया है। यह किट कैमरा ऐप में टेलीकन्वर्टर मोड के साथ कम्पैटिबल होगी। इन स्मार्टफोन्स में Zeiss ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत