Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज में Sony IMX882 1/1.95 इंच पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा
यह कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की Vivo S50 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Vivo S30 और Vivo S30 Pro Mini शामिल हो सकते हैं। यह Vivo S30 सीरीज की जगह लेगी। इस स्मार्टफोन सीरीज के कैमरा के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज में Sony IMX882 1/1.95 इंच पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। यह कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। इस कैमरा से बेहतर इमेज क्वालिटी मिलेगी। इस सीरीज के Vivo S50 Pro Mini में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में लगभग 30 लाख प्वाइंट का स्कोर मिला है।
अगले महीने चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। Vivo S50 Pro Mini में 512 GB तक की स्टोरेज मिलेगी। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले साइज हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Air के समान है। इस स्मार्टफोन में iPhone Air के जैसा हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल भी हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Vivo X300 FE के तौर पर पेश किया जा सकता है। Vivo S50 Pro और Vivo S50 Pro Mini में मेटल का फ्रेम हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 9600 Mbps RAM होगा। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है।
Vivo S50 Pro Mini में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। Vivo S50 Pro Mini में 6.31 इंच OLED 1.5K स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन के सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Vivo S30 Pro Mini में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट