Vivo के  T4 Ultra में मिलेगा MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा

Vivo के  T4 Ultra में मिलेगा MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया जाएगा
  • यह 10X मैक्रो जूम वाला इस सेगमेंट में पहला स्मार्टफोन होगा
  • T4 Ultra में 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का  T4 Ultra इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने T4 Ultra के डिजाइन और कलर्स के विकल्पों की जानकारी दी थी। 

इस स्मार्टफोन के लैंडिंग पेज से पता चला है कि इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9300+ दिया जाएगा। Vivo का दावा है कि इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 20 लाख प्वाइंट्स से अधिक का स्कोर मिला है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर T4 Ultra के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इसे फ्लिपकार्ट के अलावा Vivo के ई-स्टोर और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। 

कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा। इससे पहले Vivo की ओर से दिए गए टीजर में T4 Ultra को ब्लैक और मार्बल पैटर्न वाली व्हाइट और ब्राउन फिनिश में दिखाया गया था. इस स्मार्टफोन में ओवल शेप वाला कैमरा आइलैंड दिख रहा है। इसमें सर्कुलर स्लॉट के अंदर दो कैमरा हैं। इसके अलावा तीसरा कैमरा सर्कल के नीचे दिया गया है। इसमें एक रिंग शेप वाली LED फ्लैश यूनिट भी है। 

हालांकि, Vivo ने इसके प्राइस के बारे में जानकारी नहीं दी है। कंपनी का दावा है कि यह 10X मैक्रो जूम वाला इस सेगमेंट में पहला स्मार्टफोन होगा। यह 100x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। T4 Ultra में 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच pOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। T4 Ultra में Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 हो सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी का पता नहीं चला है। कंपनी के T4 5G में 6.77 इंच फुल HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,300 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। T4 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 23,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 25,999 रुपये का है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Vivo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  2. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  3. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  4. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  6. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  8. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  9. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  10. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »