Vivo ने भारत में लॉन्च किया T4 5G, डुअल रियर कैमरा यूनिट, 7,300mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 7s Gen 3 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2025 15:48 IST
ख़ास बातें
  • यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है
  • T4 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • पिछले महीने कंपनी ने देश में T4x 5G को लॉन्च किया था

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने भारत में T4 5G को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 दिया गया है। पिछले महीने कंपनी ने देश में T4x 5G को लॉन्च किया था। T4 5G की 7,300 mAh की बैटरी 90 W Flashcharge के साथ वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Vivo T4 5G का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 23,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 25,999 रुपये का है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart, देश में कंपनी के ई-स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इसे Emerald Blaze और Phantom Grey कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

T4 5G के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

इसमें 6.77 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,392 पिक्सल्स) AMOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर Snapdragon 7s Gen 3 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। T4 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और f/1.8 अपार्चर के साथ है। इसके अलाला 2 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.4 अपार्चर के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
Advertisement

T4 5G की 7,300 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड FlashCharge और रिवर्स और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन का भार लगभग 199 ग्राम का है। हाल ही में कंपनी ने देश में V50e को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 28,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 30,999 रुपये का है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and stylish IP65-rated design
  • Bright quad-curved display
  • HDR10 streaming support
  • Good for gaming
  • Good video recording
  • Excellent battery
  • Fast charging
  • Bad
  • Only one rear facing camera
  • Single speaker produces tinny sound
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.