OnePlus जल्द लॉन्च कर सकती है 8,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि OnePlus एक मिड-साइज स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रही है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है

OnePlus जल्द लॉन्च कर सकती है 8,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

इस महीने की शुरुआत में OnePlus Turbo 6 सीरीज को 9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • OnePlus एक मिड-साइज स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रही है
  • इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए अपग्रेडेड कूलिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का एक नया स्मार्टफोन अधिक बैटरी कैपेसिटी वाला हो सकता है। इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के साथ ही बैटरी की अधिक कैपेसिटी पर जोर हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि OnePlus एक मिड-साइज स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रही है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका डिस्प्ले 1.5 LTPS हो सकता है। इसमें राउंडेड कॉर्नर हो सकते हैं। इस पोस्ट के कमेंट्स सेक्शन में टिप्सटर ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन का डिस्प्ले दक्षिण कोरिया की Samsung के बजाय एक चाइनीज सप्लायर से लिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैटरी की कैपेसिटी 8,000 mAh हो सकती है। 

हालांकि, कंपनी ने नए स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है। इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि OnePlus एक प्रोटोटाइप स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है जिसमें 6.78 इंच 1.5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्रोटोटाइप OnePlus Ace 6 Ultra का हो सकता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए अपग्रेडेड कूलिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रसॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

इस महीने की शुरुआत में OnePlus Turbo 6 सीरीज को चीन में लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में बड़ा डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी दी गई है। OnePlus Turbo 6 में Snapdragon 8s Gen 4 और OnePlus Turbo 6V में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »