Tecno Phantom V Fold 2 में हो सकती है डुअल-टोन फिनिश, ट्रिपल रियर कैमरा

इसके रियर में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल और डुअल-टोन फिनिश है। इसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश है

Tecno Phantom V Fold 2 में हो सकती है डुअल-टोन फिनिश, ट्रिपल रियर कैमरा

इसके ब्लू कलर वाले वेरिएंट में वीगन लेदर फिनिश हो सकती है

ख़ास बातें
  • यह Tecno Phantom V Fold की जगह ले सकता है
  • इसके ब्लू कलर वाले वेरिएंट में वीगन लेदर फिनिश हो सकती है
  • Phantom V Fold 2 में MediaTek Dimensity 9000+ चिपसेट हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno का Phantom V Fold 2 जल्द लॉन्च हो सकता है। पिछले कुछ सप्ताह में इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह Tecno Phantom V Fold की जगह ले सकता है। इसमें दो कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन का डिजाइन लीक किया गया है। यह ब्लू और ब्लैक कलर्स में दिख रहा है। इसके ब्लू कलर वाले वेरिएंट में वीगन लेदर फिनिश हो सकती है। इसके रियर में रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल और डुअल-टोन फिनिश है। इसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन की कवर स्क्रीन पर सेंटर में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच स्लॉट दिया गया है। Phantom V Fold 2 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9000+ दिया जा सकता है। इसमें 12 GB का RAM और 512 GB की स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 7.85 इंच 3D LTPO इनर स्क्रीन और 6.42 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है। 

Phantom V Fold 2 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा और 13 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें 32 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 4,860 mAh की बैटरी हो सकती है।  इस स्मार्टफोन का प्राइस 75,000 रुपये से 80,000 रुपये के बीच हो सकता है। पिछले वर्ष Tecno ने Phantom V Fold के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को 88,888 रुपये में पेश किया था। हाल ही में Tecno की Ghana की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक प्रमोशनल बैनर शेयर किया था। हालांकि, बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया था। इस बैनर से Tecno Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 के डिजाइन का भी खुलासा हुआ था। 

यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 180 डिग्री तक खुलता है। इसके नीचे कोने पर USB Type-C पोर्ट है। फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर AE11 के साथ एक क्लैमशेल स्टाइल वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। यह Phantom V Flip 2 हो सकता है। बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर भी इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.85 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2000x2296 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  2. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  4. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  5. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  10. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »