TECNO PHANTOM V Fold2, V Flip2 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, टीजर हुआ जारी

TECNO ने TECNO PHANTOM V2 सीरीज के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है

TECNO PHANTOM V Fold2, V Flip2 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, टीजर हुआ जारी

Photo Credit: TECNO

TECNO PHANTOM V Fold2 5G में 6.42 इंच की OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • TECNO PHANTOM V Fold2 5G में 6.42 इंच की FHD+ कवर LTPO OLED डिस्प्ले है।
  • TECNO PHANTOM V Flip2 5G में 6.9 इंच की FHD+ LTPO AMOLED इनर डिस्प्ले है।
  • TECNO PHANTOM V Fold2 और V Flip2 स्मार्टफोन अमेजन पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
TECNO ने TECNO PHANTOM V2 सीरीज के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है जो कि जल्द ही भारत में दस्तक देने वाले हैं। ब्रांड ने ग्लोबली सितंबर में TECNO PHANTOM V Fold2 और PHANTOM V Flip2 स्मार्टफोन पेश किए थे। यहां हम आपको TECNO PHANTOM V2 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


TECNO PHANTOM V Fold2 5G Specifications


कंपनी ने फोन के फीचर्स को भी टीज किया और यह भी कंफर्म किया है कि TECNO PHANTOM V Fold2 5G भारत में LOEWE के साथ कार्स्ट ग्रीन और रिपलिंग ब्लू में 12GB + 512GB स्टोरेज में आएगा। आपको बता दें कि इसमें 6.42 इंच की FHD+ कवर LTPO OLED डिस्प्ले और 7.85 इंच की 2K+ इनर फोल्डेबल LTPO OLED डिस्प्ले है,जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती हैं। डाइमेंशन की बात करें तो अनफोल्ड होने पर फोन की लंबाई सिर्फ 6.1 मिमी और वजन 249 ग्राम है। यह मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9000 प्लस प्रोसेसर से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में 70W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,750mAh की बैटरी है।
 

TECNO PHANTOM V Flip2 5G Specifications


TECNO PHANTOM V Flip2 5G भी 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ ट्रैवर्टीन ग्रीन और मूनडस्ट ग्रे कलर्स में आएगा। आपको बता दें कि इसमें 6.9 इंच की FHD+ 120Hz LTPO AMOLED इनर डिस्प्ले और 3.64 इंच की AMOLED एक्सटरनल डिस्प्ले है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8020 प्रोसेसर है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4720mAh की बैटरी है। TECNO PHANTOM V Fold2 और V Flip2 स्मार्टफोन इस दिसंबर के आखिर में लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बेचे जाएंगे।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.85 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2000x2296 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  2. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  3. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  4. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  6. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  9. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »