Tecno Camon 20 Premier 5G के प्राइस का खुलासा, 7 जुलाई को होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्‍प्‍ले (1080 x 2400 पिक्सल) के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

Tecno Camon 20 Premier 5G के प्राइस का खुलासा, 7 जुलाई को होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन का प्राइस 35,000 रुपये से कम हो सकता है

ख़ास बातें
  • इसे Dark Welkin और Serenity Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
  • इसकी बिक्री Amazon के जरिए होगी
  • इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno के Camon 20 Premier 5G को 7 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष की शुरुआत में इसे Tecno Camon 20 सीरीज के दो अन्य स्मार्टफोन्स के साथ कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। इन स्मार्टफोन्स में Tecno Camon 20 और Camon 20 Pro 5G शामिल थे। Camon 20 Premier 5G के लॉन्च से पहले इसका प्राइस लीक हुआ है। 

टिप्सटर Mukul Sharma (@stufflistings) ने एक ट्वीटर कर बताया है कि इस स्मार्टफोन का प्राइस 35,000 रुपये से कम हो सकता है। Camon 20 Premier 5G को Dark Welkin और Serenity Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बिक्री Amazon के जरिए होगी। 

Tecno Camon 20 Premier 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्‍प्‍ले (1080 x 2400 पिक्सल) के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर के साथ  8 GB का RAM और 512 GB की स्टोरेज है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड HiOS 13 पर चलता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का RGBW प्राइमरी कैमरा और 108 मेगापिक्सल का सेंसर अल्‍ट्रा वाइड लेंस के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियोकॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी है जो 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, OTG, NFC, GPS और ब्लूटूथ के विकल्प हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

पिछले महीने कंपनी ने Tecno Pova 5 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का LCD डिस्‍प्‍ले है जो फुल एचडी प्‍लस रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें मीडियाटेक के हीलियो G99 प्रोसेसर के साथ 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इसकी 6,000 mAh की बैटरी है और कंपनी का दावा है कि इसे एक घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ एक डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा है। पिछले कुछ वर्षों में Tecno सहित चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, distinctive design
  • Pretty good cameras in segment
  • Above average battery life
  • Smooth overall performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Average stereo speakers
  • Comparatively low display brightness
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Sensor, Market, Tecno, Camera, Launch, Colors, Amazon, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  2. Facebook पर हुई ये गलती, तुरंत ऐसे सुधार सकते हैं आप
  3. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
  4. New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें
  5. CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
  6. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  7. 112 घंटे की बैटरी वाले बजट हेडफोन Ugreen ने किए लॉन्च, AI और ANC फीचर्स के साथ
  8. Swiggy-Zomato की टेंशन बढ़ाएगा Flipkart! कुछ हफ्तों में शुरू होगी फूड डिलीवरी सर्विस
  9. iQOO Z11 Lite ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ दस्तक, देखें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy S25 पर 1 दिन की बंपर डील! पहली बार इस कीमत में मिल रहा है फ्लैगशिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »