Tecno Camon 20 Avocado Art Edition 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

Tecno Camon 20 Avocado Art Edition में Camon 20 स्मार्टफोन के समान स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स हैं

Tecno Camon 20 Avocado Art Edition 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

ख़ास बातें
  • इसमें लेदर फिनिश और रियर पैनल पर आर्टवर्क के साथ एम्बोस्ड टेक्सचर है
  • इसे केवल ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया गया है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने Camon 20 Avocado Art Edition को भारत में लॉन्च किया है। यह पिछले वर्ष देश में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट है। नए स्मार्टफोन में लेदर फिनिश और रियर पैनल पर आर्टवर्क के साथ एम्बोस्ड टेक्सचर है। इसे केवल ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया गया है। 

हालांकि, Tecno Camon 20 Avocado Art Edition में Camon 20 स्मार्टफोन के समान स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Helio G85 SoC है। Tecno Camon 20 Avocado Art Edition का प्राइस 15,999 रुपये है। इसे Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इसे अभी एमेजॉन पर लिस्ट नहीं किया गया है। इसे रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। यह 8 GB + 256 GB RAM के सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है। 

Tecno Camon 20 Avocado Art Edition के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) में  बैक पर लेदर फिनिश और एम्बोस्ड टेक्सचर है। यह एंड्रॉयड 13-बेस्ड HiOS 13.0 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसमें 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन में 12 nm MediaTek Helio G85 SoC के साथ 8 GB का RAM दिया गया है। Tecno Camon 20 Avocado Art Edition में 64 मेगापिक्सल के RGBW प्राइमरी के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए  4G, Wi-Fi, Bluetooth 5, GPS और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। इसमें एक्सेलरोमीटर, ई-कम्पास और एंबिएंट लाइट सेंसर और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Tecno की Phantom V Flip 5G स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करने की तैयारी है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने बुक स्टाइल वाला Tecno Phantom V Fold पेश किया था। कंपनी के Phantom V Flip को कुछ सर्टिफिकेशंस साइट्स पर देखा गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। हाल ही में टिप्सटर Paras Guglani (@passionategeekz) ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और इमेज को लीक किया है। यह स्मार्टफोन रिंग जैसे सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिख रहा है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में एक LED दिया गया है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »