भारत के स्मार्टफोन मार्केट की सेल्स 5 प्रतिशत बढ़ी, 30,000 रुपये से ज्यादा के हैंडसेट्स की मजबूत डिमांड 

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple और दक्षिण कोरिया की Samsung ने वैल्यू के लिहाज से अपना सबसे अधिक होलसेल मार्केट शेयर हासिल किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 नवंबर 2025 16:33 IST
ख़ास बातें
  • इस मार्केट में वैल्यू के लिहाज से लगभग 18 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है
  • एपल के iPhone 16 की बिक्री मजबूत बनी हुई है
  • Vivo का लगभग 20 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक मार्केट शेयर है

वॉल्यूम के लिहाज से iQOO सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड रहा है

देश का स्मार्टफोन मार्केट इस वर्ष की तीसरी तिमाही में शिपमेंट्स में 5 प्रतिशत बढ़ा है। इस मार्केट ने वैल्यू के लिहाज से वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 18 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। यह स्मार्टफोन्स की सेल्स की सबसे अधिक तिमाही वैल्यू है। इसके पीछे फेस्टिव डिमांड और प्रीमियम स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ना प्रमुख कारण हैं। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के मंथली स्मार्टफोन ट्रैकर के अनुसार, जुलाई-सितंबर के दौरान अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple और दक्षिण कोरिया की Samsung ने वैल्यू के लिहाज से अपना सबसे अधिक होलसेल मार्केट शेयर हासिल किया है। इस मार्केट में 30,000 रुपये से अधिक के हैंडसेट्स की डिमांड बढ़ने का इन दोनों कंपनियों को फायदा मिला है। एपल के iPhone 16 की बिक्री मजबूत बनी हुई है। हाल ही में लॉन्च की गई कंपनी की iPhone 17 सीरीज को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैमसंग की Galaxy A सीरीज और Galaxy S सीरीज का बिक्री को बढ़ाने में बड़ा योगदान है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में कंपनी के Galaxy Z Fold 7 का अच्छा परफॉर्मेंस है। 

Advertisement

एपल के लिए वॉल्यूम के लिहाज से भारत तीसरा सबसे बड़ा मार्केट हो गया है। देश में कंपनी ने अपने रिटेल स्टोर्स को भी बढ़ाया है। स्मार्टफोन मार्केट में तीसरी तिमाही में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का लगभग 20 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक मार्केट शेयर है। वॉल्यूम के लिहाज से iQOO सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड रहा है। बजट स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में सबसे अधिक ग्रोथ हासिल करने वाला ब्रांड है। Lava ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 135 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही 15,000 रुपये से कम की रेंज में भी यह दूसरा सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Motorola की शिपमेंट्स लगभग 53 प्रतिशत बढ़ी हैं। कंपनी की G और Edge सीरीज की सेल्स में बड़ी हिस्सेदारी है। 

Counterpoint के सीनियर एनालिस्ट, Prachir Singh ने बताया, "रिटेल इन्फ्लेशन के घटने और केंद्र सरकार के फिस्कल उपायों से लिक्विडिटी की स्थिति में सुधार हुआ है। इससे फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ी है। कम इंटरेस्ट रेट्स और फाइनेंसिंग के आसान विकल्पों से भी स्मार्टफोन्स की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। स्मार्टफोन मेकर्स ने पुराने मॉडल्स पर अधिक डिस्काउंट देकर वैल्यू पर जोर देने वाले कस्टमर्स को खींचा है।" 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  3. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.