भारत के स्मार्टफोन मार्केट में Vivo का पहला स्थान बरकरार, Apple का 10 प्रतिशत मार्केट शेयर

मार्केट रिसर्च फर्म Omdia की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ोतरी के पीछे नए लॉन्च और रिटेलर्स की ओर से डिस्काउंट प्रमुख कारण रहे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2025 20:39 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन की शिपमेंट्स तीसरी तिमाही में लगभग 4.84 करोड़ यूनिट्स की हैं
  • इस मार्केट में Vivo की लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है
  • सैमसंग का मार्केट शेयर लगभग 14 प्रतिशत का है

इस मार्केट में बढ़ोतरी के पीछे नए लॉन्च और रिटेलर्स की ओर से डिस्काउंट प्रमुख कारण रहे हैं

देश के स्मार्टफोन मार्केट में इस वर्ष की तीसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 4.84 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। इस मार्केट में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला रैंक बरकरार रखा है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Omdia की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ोतरी के पीछे नए लॉन्च और रिटेलर्स की ओर से डिस्काउंट प्रमुख कारण रहे हैं। Vivo (iQOO को छोड़कर) ने तीसरी तिमाही में लगभग 97 लाख यूनिट्स की शिपमेंट की है। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने लगभग 68 लाख यूनिट्स की शिपमेंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। सैमसंग का मार्केट शेयर लगभग 14 प्रतिशत का है। पिछली तिमाही में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi को तीसरा रैंक मिला है। हालांकि, शाओमी की 65 लख यूनिट्स की शिपमेंट चीन की एक अन्य स्मार्टफोन कंपनी Oppo की शिपमेंट्स के लगभग समान है। 

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने तीसरी तिमाही में दोबारा टॉप पांच स्मार्टफोन कंपनियों में जगह बनाई है। दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली एपल ने लगभग 49 लाख यूनिट्स की शिपमेंट के साथ लगभग 10 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया है। कंपनी की सेल्स में iPhones 16s की बड़ी हिस्सेदारी रही है। पिछले महीने एपल ने iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था।  नई स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max और iPhone Air शामिल हैं। कंपनी को इस सीरीज के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। हालांकि, इस वर्ष पेश किए गए नए मॉडल iPhone Air की बिक्री कम है। इस वजह से कंपनी ने इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग को घटाने का फैसला किया है। देश में हाल ही में एपल ने नए M5 चिप के साथ MacBook Pro को लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया है कि इस लैपटॉप में M4 चिप वाले MacBook Pro की तुलना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स का 3.5 गुणा और ग्राफिक्स का 1.6 गुणा बेहतर परफॉर्मेंस है। 

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Vivo की T series, V60 और Y सीरीज का तीसरी तिमाही में प्रदर्शन मजबूत रहा है। सैमसंग को मिड-प्रीमियम सेगमेंट में बिक्री बढ़ने का फायदा मिला है और इसके Galaxy S24 का सेल्स में बड़ा योगदान है। Oppo के लिए F31 सीरीज ने सेल्स बढ़ाने में सहायता की है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great cameras
  • Versatile Zeiss portrait effects
  • Premium appearance
  • Durable IP68 + IP69 rating
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Slower UFS 2.2 storage
  • Fingerprint sensor placement is too low
  • Sub-par speaker
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  2. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  8. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  9. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.