Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ हुए सस्ते, जानें नया दाम

सैमसंग के नवरात्रा स्पेशल ऑफर के तहत सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ की कीमत में कटौती की गई है। Galaxy S8 और Galaxy S8+ की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती की गई है।

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ हुए सस्ते, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • Galaxy S8 और Galaxy S8+ की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती
  • एचडीएफसी कार्ड इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 4,000 रुपये का कैशबैक
  • Galaxy S8+ के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये कम की गई
विज्ञापन
सैमसंग के नवरात्रा स्पेशल ऑफर के तहत सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ की कीमत में कटौती की गई है। Galaxy S8 और Galaxy S8+ की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती की गई है। कटौती के बाद इन हैंडसेट की कीमत क्रमशः 53,990 और 60,990 रुपये हो गई है। कंपनी ने बताया है कि एचडीएफसी बैंक के कार्ड इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त 4,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

गौर करने वाली बात है कि नई कीमतें अभी कंपनी की अपनी आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर नहीं दिख रही हैं। इसके अलावा Samsung Galaxy S8+ के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये कम की गई है। अब यह वेरिएंट 64,900 रुपये में मिलेगा। वैसे, 4,000 रुपये का एचडीएफसी बैंक कैशबैक इस वेरिएंट के साथ भी मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि अप्रैल महीने में लॉन्च किए जाने के बाद से Samsung Galaxy S8 (64 और 128 जीबी) और Galaxy S8+ (64 जीबी) की कीमत में यह पहली बड़ी कटौती है। वैसे, गैलेक्सी एस8+ के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत दो बार कम हो चुकी है। एक बार कटौती 4,000 रुपये की थी और दूसरी बार 5,000 रुपये की।

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ की कीमत में ताज़ा कटौती त्योहारी सीज़न से पहले की गई है। दूसरी तरफ, भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया Samsung Galaxy Note 8 भी 21 सितंबर से उपलब्ध हो जाएगा। अभी ग्राहक गैलेक्सी नोट 8 की प्री-ऑर्डर बुकिंग करा पा रहे हैं।

भारत में Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन 67,900 रुपये में मिलेगा। अभी 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को मार्केट में उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक ग्राहक इस फोन को मैपल गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक रंग में खरीद पाएंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »